
Lucknow, 19 अक्टूबर . Samajwadi Party के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. वहीं, ओवैसी के ‘अब्दुल’ और ‘नेहरू-गांधी-यादव’ वाले बयानों पर उन्होंने एआईएमआईएम को भाजपा की बी-टीम बताया और कहा कि वह गैर-भाजपाई वोटों का बंटवारा कर सपा प्रत्याशियों को हराना चाहती है.
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा, “जहां से भी उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे, वहां से चुनाव हार जाएंगे. उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश व्याप्त है. नौजवान सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और भाजपा की Government दमन, जुल्म और तानाशाही से जनता की आवाज दबाना चाहती है. उत्तर प्रदेश के Chief Minister के खिलाफ पूरे प्रदेश में जनाक्रोश है.”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर इमरान मसूद की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि भाजपा की Government जनता के मुख्य मुद्दों से जनता का लगातार ध्यान बांटने का काम कर रही है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां से खुद विधायक थे, वहां से भाजपा के उम्मीदवार उपचुनाव हार गए. ये Government हर मोर्चे पर फेल हो गई है. अब जनता ने मन बना लिया है कि इस Government को हटाना है.
ओवैसी के अब्दुल वाले बयान पर सपा नेता ने कहा कि Samajwadi Party पीडीए समाज के हक, अधिकार, न्याय और सम्मान के लिए संघर्ष करने का काम कर रही है. जहां कहीं भी पीडीए समाज का कोई अपमान करने का काम करेगा, उसके खिलाफ संघर्ष करने का काम करेंगे. पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन आदि आबादी, महिलाओं और अगड़ी जाति के गरीब और कमजोर लोगों को उनका हक, अधिकार, न्याय और सम्मान दिलाने के लिए Samajwadi Party संघर्ष कर रही है.
उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में काम कर रही है. वह गैर-भाजपाई वोटों का बंटवारा करना चाहती है. पूरा प्रदेश जान गया है कि एआईएमआईएम भाजपा से मिलकर चुनाव लड़कर Samajwadi Party के प्रत्याशियों को हराने का काम करना चाहती है.
सपा विधायक रविदास ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनने जा रही है. जनता यह चाहती है कि Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के Chief Minister बने. 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सपा अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी, जिसमें पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, महिलाओं और अगड़ी जाति के गरीब लोगों को उनका हक, अधिकार, न्याय और सम्मान मिलने का काम होगा. 2027 में Samajwadi Party की Government बनेगी और उत्तर प्रदेश जिन संकटों से जूझ रहा है, उससे राहत मिलेगी.
ओवैसी के ‘नेहरू, गांधी और यादव’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में काम कर रही है. जो गांधी को अपना नेता नहीं मानता है, इसका मतलब है कि वह नाथूराम गोडसे को अपना नेता मानता है.
–
डीकेपी
Skip to content