भाजपा की पदयात्रा के चलते लखनऊ में 22 मार्गों पर डायवर्जन, हजरतगंज से रॉयल होटल तक आवागमन प्रतिबंधित

Lucknow, 2 नवंबर . उत्तर प्रदेश में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 3 नवंबर को राजधानी Lucknow सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पदयात्राएं निकाली जाएंगी. Lucknow में छह स्थानों पर प्रस्तावित पदयात्राओं को देखते हुए यातायात Police ने शहर के 22 मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया है.

इसके तहत हजरतगंज से रॉयल होटल तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. यातायात Police ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है. इन पदयात्राओं में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के अलावा संतों, महात्माओं, व्यापारियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

यातायात Police की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार, पदयात्राओं के दौरान संबंधित मार्गों पर आवश्यकतानुसार यातायात प्रतिबंधित और परिवर्तित किया जाएगा. हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा. वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा. डायवर्जन के दौरान संबंधित मार्गों पर यातायात Policeकर्मियों की तैनाती रहेगी.

किसी भी आपात स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंधों के बावजूद रास्ता दिया जाएगा. यातायात संबंधी किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए यातायात नियंत्रण नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है.

–

विकेटी/डीकेपी