भाजपा की नई राज्य प्रभारी टीम में 21 महिला नेताओं को जिम्मेदारी, करीब 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व

New Delhi, 23 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है. नई संगठनात्मक टीम में 21 महिला नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे इस टीम में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 33 प्रतिशत हो गई है.

भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल में महिला नेताओं को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इन प्रभारियों और सह-प्रभारियों की भूमिका संगठन विस्तार, चुनावी तैयारियों, Political पहुंच बढ़ाने और राज्य इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करने में अहम मानी जाती है.

यह नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं, जब भाजपा लगातार Political और संगठनात्मक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देती रही है. पार्टी महिला आरक्षण से जुड़े ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को भी महिलाओं की Political भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताती रही है. इस कानून में Lok Sabha और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों के आरक्षण का प्रावधान है, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत लागू किया जाना है.

नई सूची में शामिल 21 महिला नेताओं को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी भूमिका राज्य नेतृत्व के साथ समन्वय, संगठन की समीक्षा, चुनाव संबंधी तैयारियां और बूथ स्तर तक पार्टी के नेटवर्क को मजबूत करने से जुड़ी होगी.

भाजपा में राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं. वे संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन, बूथ स्तर की तैयारियों की निगरानी और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करते हैं.

नई नियुक्तियों के साथ महिला नेताओं को पार्टी के महिला मोर्चा जैसे विशेष प्रकोष्ठों तक सीमित रखने के बजाय सीधे संगठनात्मक कमान से जुड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं.

आगामी चुनावों और विभिन्न Political गतिविधियों को देखते हुए यह संगठनात्मक पुनर्गठन भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नए प्रभारी और सह-प्रभारी राज्यों में पार्टी की संगठनात्मक मशीनरी को मजबूत करने और केंद्रीय नेतृत्व तथा जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे.

भाजपा लंबे समय से सार्वजनिक और Political जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देती रही है. नई राज्य प्रभारी टीम में 21 महिला नेताओं की नियुक्ति को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उन्हें अहम जिम्मेदारियां देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

डीएससी