
jaipur, 19 सितंबर . Rajasthan निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर राज्य के कानून मंत्री जोगाराम पटेल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि 27 नगर निकायों में भाजपा की जीत Government के कामकाज में जनता के भरोसे को दिखाती है. उन्होंने कांग्रेस के ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ के आरोपों को खारिज किया.
से बातचीत करते हुए Rajasthan के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, “अगर इतिहास उठाकर देखा जाए तो आजादी से पहले और बाद कितनी बार कांग्रेस टूटी है. कई प्रदेशों और केंद्र में कांग्रेस टूटी है और आगे भी टूटेगी. हमारे यहां भाजपा न तो कभी टूटी है और न टूटेगी. कार्यकर्ता सच्चे निष्ठा से काम करते हैं और संकल्प है. हम राष्ट्र सर्वोपरि के सिद्धांत से आगे चलते हैं. हमारे यहां व्यक्ति बड़ा नहीं है, संगठन और देश बड़ा है.
जोगाराम पटेल ने कहा, “यह कांग्रेस के हताशा, निराशा और अंदरूनी खींचतान का परिणाम है. संभावित ऐतिहासिक हार को किस तरह से बताया जाए, इसके लिए यह कांग्रेस का पूर्वनियोजित षड्यंत्र है. हमारे यहां ‘बाड़ाबंदी’ नहीं है, यह शब्द कांग्रेस से आया है. जो Political दल अपने विधायकों को दो महीनों तक होटलों में बंद रखे, वो दूसरों पर आरोप लगाए, यह ठीक नहीं है. प्रशिक्षण हमारी पार्टी के निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है. हम सभी लोग निरंतर प्रशिक्षण लेते रहते हैं.
उन्होंने कहा कि जोधपुर में भाजपा के पास 45 निर्वाचित सदस्य हैं और 7-8 हमारे समर्थक पार्षद हैं. jaipur में यह आंकड़ा 80 के आसपास का है. बाकी सभी जगह भी हम आसानी से अपना वोट बढ़ा रहे हैं. हमारे Chief Minister की कार्यशैली को हर व्यक्ति पसंद करता है. वे साधारण व्यक्तित्व के धनी हैं. जनता को विश्वास है कि यही Political दल, Chief Minister जो उनका भला कर सकते हैं.
जोगाराम पटेल ने कहा कि हम लोगों के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा ने विकास के नाम, अपने संकल्प और साधना के आधार पर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के संगठनात्मक अनुभव और उनके संकल्प के आधार पर निकाय चुनावों में गए. दो नगर निगम, छह परिषद और कुल 30 नगर निकायों में निर्विरोध पार्षद प्रतिनिधि चुने गए. हमको विश्वास है कि यही प्रक्रिया आगे जारी रहेगी. हम नकारात्मक भाव नहीं रखते, जबकि कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी बातें की थीं.
–
एसडी/
Skip to content