भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया टीम की बैठक, नितिन नवीन और बीएल संतोष करेंगे अध्यक्षता

New Delhi, 20 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी Sunday को राजधानी दिल्ली में आईटी और social media टीम की एक अहम बैठक करने जा रही है.

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष करेंगे. बैठक में पार्टी की नेशनल टीम के सदस्य और सभी राज्यों के डिजिटल और social media यूनिट के प्रमुख शामिल होंगे.

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में तीन बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. पहला, चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को तेज करना, दूसरा, आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की डिजिटल रणनीति को बेहतर बनाना और तीसरा, जेन-जी वोटर्स तक अपनी पहुंच को मजबूत करना.

सेवा संकल्प अभियान Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर शुरू किया गया है. इस अभियान को लेकर बैठक में खास तौर पर ध्यान दिया जाएगा.

पार्टी की डिजिटल टीम इस बात पर चर्चा करेगी कि कैसे इस अभियान को ऑनलाइन माध्यमों से जमीन तक पहुंचाया जाए और इससे जुड़े कंटेंट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए.

कई राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए बैठक में social media की भूमिका को लेकर भी समीक्षा होगी. इस दौरान टारगेटेड कैंपेन मैटेरियल बनाने, उसे तेजी से सभी प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने और विरोधी दलों से डिजिटल मोर्चे पर आगे रहने की रणनीति पर बात होगी.

बैठक के एजेंडे का एक बड़ा हिस्सा युवा वोटर्स पर केंद्रित रहेगा. पार्टी के नेता जेन-जी यूजर्स की आकांक्षाओं, रुचियों और चिंताओं को ध्यान में रखकर कंटेंट तैयार करने पर विचार करेंगे. इसका मकसद सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाना नहीं, बल्कि युवाओं से गहरा और सार्थक जुड़ाव बनाना है.

पिछले कुछ महीनों में भाजपा के social media नेटवर्क का दायरा काफी बढ़ा है. 20 सितंबर को होने वाली यह बैठक इस विस्तार के अगले चरण की रूपरेखा तय करेगी, जिसमें बेहतर बातचीत और जिम्मेदार संवाद पर ज्यादा जोर दिया जाएगा.

नेताओं द्वारा एक ऊर्जावान लेकिन संतुलित डिजिटल कैंपेन की जरूरत पर जोर दिए जाने की उम्मीद है. यह बैठक हाइब्रिड मोड में होगी. ज्यादातर सदस्य दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहेंगे, जबकि कुछ राज्यों के पदाधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे.

एएस