
Mumbai , 13 सितंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Sunday को Mumbai में मीडिया को संबोधित करते हुए घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी, उसके सहयोगी दलों, समग्र एनडीए परिवार, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और देश की जनता के सहयोग से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है.
अमित शाह ने कहा कि 17 सितंबर को Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन है. भाजपा पहले Gujarat और बाद में पूरे देश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में उनका जन्मदिन मनाती रही है. हालांकि इस वर्ष अभियान का विशेष महत्व है, क्योंकि 7 अक्टूबर 2026 को Narendra Modi के Chief Minister और Prime Minister के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में ऐसे बहुत कम नेता हैं, जिन्होंने राज्य के Chief Minister और देश के Prime Minister के रूप में लगातार जनसेवा का इतना लंबा रिकॉर्ड बनाया हो.
गृह मंत्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान देश के प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में चलाया जाएगा. इसके तहत हर जिले, Lok Sabha क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से संपर्क किया जाएगा. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने देश के सामने स्वयं को हमेशा “प्रधान सेवक” के रूप में प्रस्तुत किया है और उनका पूरा Political जीवन जनसेवा को समर्पित रहा है.
अमित शाह ने कहा कि मोदी Government ने संवैधानिक शक्तियों का उपयोग गरीबों के कल्याण, देश को मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने, राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने और लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए किया है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर देश आगे बढ़ रहा है और Prime Minister मोदी ने जनता में इस संकल्प को मजबूत किया है.
उन्होंने कहा कि 2014 से 2026 के बीच देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद जैसी बुराइयों की जगह अब प्रदर्शन आधारित राजनीति ने ली है. शाह ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देश ने पहली बार मजबूत और स्पष्ट विदेश नीति का अनुभव किया है, जिसमें India के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.
गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवादी हमलों का करारा जवाब देने की नीति से India ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है. उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटाने, नक्सलवाद पर नियंत्रण और पूर्वोत्तर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के जरिए देश को तीन बड़े संकटों से राहत मिली है. उन्होंने यह भी कहा कि कई राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जा चुकी है और भाजपा-एनडीए शासित 21 राज्यों में 2029 से पहले इसे लागू करने का प्रयास किया जाएगा.
अमित शाह ने कहा कि 2014 से पहले India को “फ्रेजाइल फाइव” अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, लेकिन आज देश दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. उन्होंने दावा किया कि हाल ही में जारी पहली तिमाही के आंकड़ों के अनुसार 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर के साथ India प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे आगे है.
सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें सेवा दिवस, मेरे सपनों का India चित्र, नमो सेवा की अनकही कहानियां, स्थानीय भाषाओं में संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फॉर इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद जैसे कार्यक्रम शामिल हैं.
–
एएमटी/
Skip to content