
Lucknow, 26 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में विपक्ष के खिलाफ Political मोर्चेबंदी तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी. इसके तहत प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में पदयात्राएं निकालकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों, संवैधानिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों के जवाब जनता के बीच रखे जाएंगे.
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने Monday को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी. धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा इस अभियान के जरिए विपक्ष के आधारहीन विरोध प्रदर्शनों का जवाब देगी. पार्टी जनता के बीच पहुंचकर विपक्ष के कथित Political एजेंडे और दोहरे मानदंडों को उजागर करेगी.
उन्होंने कहा कि पदयात्राओं के माध्यम से विपक्ष की राजनीति, देश को अस्थिर करने के कथित मंसूबों और सत्ता परिवर्तन के एजेंडे को जनता के सामने रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.
भाजपा का लक्ष्य इन मुद्दों पर जनता को एकजुट करना है. धर्मपाल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी. अवध क्षेत्र की पदयात्रा तीन नवंबर को Lucknow में होगी. काशी क्षेत्र की पदयात्रा चार नवंबर को प्रयागराज और गोरखपुर क्षेत्र की पदयात्रा इसी दिन गोरखपुर में निकाली जाएगी. उन्होंने बताया कि Kanpur-बुंदेलखंड क्षेत्र की पदयात्रा चार नवंबर को Kanpur में होगी, जबकि पश्चिम क्षेत्र की पदयात्रा पांच नवंबर को गाजियाबाद और ब्रज क्षेत्र की पदयात्रा पांच नवंबर को बरेली में निकाली जाएगी.
धर्मपाल सिंह ने कहा कि इन पदयात्राओं में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके अलावा संत-महात्मा, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने की तैयारी है.
उन्होंने कहा कि पदयात्राएं लोकतंत्र की हुंकार और अराजकता की हार के संकल्प के साथ निकाली जाएंगी. बैठक में प्रदेश महामंत्री और अभियान संयोजक दिलीप पटेल ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी. अभियान टोली की सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत और नीरज सिंह, पदयात्रा प्रमुख एवं प्रदेश महामंत्री संजय राय समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.
–
विकेटी/एमएस
Skip to content