भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, विदेश जाकर भारत को बदनाम करने से क्या हासिल हो रहा

New Delhi, 19 नवंबर . भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है. BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी स्वयं मानसिक रूप से बीमार हैं, जबकि देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

से बातचीत में BJP MP ने कहा कि पूरी दुनिया में India की अपनी अलग पहचान और धाक है. देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. लोगों की आमदनी के स्रोत बढ़ रहे हैं और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो रही है. गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों को ऊपर लाने का काम किया गया है. राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि वे अर्थव्यवस्था को किस पैमाने पर समझते हैं.

खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में रहते हुए संसद का सामना नहीं करते और विदेश में जाकर India को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी की यह आदत आगे भी जारी रही तो कांग्रेस का सर्वनाश होना तय है और पार्टी का देश से सफाया हो जाएगा.

भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस साल राहुल गांधी अपनी संसदीय सीट रायबरेली में केवल चार बार गए हैं, जबकि पिछले 40 दिनों से विदेश यात्राएं कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी विदेश में जाकर क्या कर रहे हैं? वह अलग-अलग देशों के विश्वविद्यालयों में जाकर India की छवि धूमिल करने और देश को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं.

तुहिन सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड बताया था. जब उन्हें तथ्यों के आधार पर जवाब मिला तो अब वह कह रहे हैं कि लोकतंत्र डेड है. उन्होंने कहा कि India की अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र बीमार नहीं हैं, बल्कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी को अपनी मानसिक स्थिति पर ध्यान देने और मदद लेने की जरूरत है.

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार विदेश जाकर India को बदनाम करने से राहुल गांधी को क्या हासिल हो रहा है? क्या वह Naxalite विचारधारा वाले लोगों का एक गिरोह बनाना चाहते हैं? उन्हें अपनी संसदीय सीट पर भी ध्यान देना चाहिए अन्यथा रायबरेली में भी वही स्थिति हो सकती है, जो कभी अमेठी में हुई थी. उन्होंने राहुल गांधी से Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील भी की.

BJP MP धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसी भी Political दल का नेता हो, उसके लिए देश सबसे पहले होना चाहिए. किसी को भी देश के खिलाफ अफवाहें फैलाने का अधिकार नहीं है. इस तरह की बयानबाजी से देश को नुकसान पहुंचता है.

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि India की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है. ऐसे में राहुल गांधी इस तरह के बयान देकर क्या हासिल करना चाहते हैं? उन्होंने अपने Lok Sabha क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उद्योग लगाने के लिए जमीन की कीमतों में 50 से 100 गुना तक वृद्धि हुई है. एक ओर दुनिया के तमाम देश India की ओर देख रहे हैं और यहां निवेश करना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी India की छवि खराब करने में लगे हैं.

–

डीकेएम/