भाजपा का जनजातीय गौरव दिवस सिर्फ ढोंग, आदिवासी विरोधी है पार्टी का रुख : उमंग सिंघार

Bhopal , 16 नवंबर . Madhya Pradesh विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भारतीय जनता पार्टी पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने को ढोंग करार दिया है. दरअसल भाजपा के विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि इस देश में कोई आदिवासी नहीं है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा विधायक का बयान भाजपा की घोर आदिवासी-विरोधी मानसिकता का सरेआम पर्दाफाश करता है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा जनजातीय गौरव दिवस मनाने का ढोंग रचकर आदिवासी समाज के नाम पर कोरी राजनीति करती है और दूसरी तरफ भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य “देश में कोई आदिवासी नहीं है” कहकर आदिवासी समाज की पहचान को ही सिरे से नकार रहे हैं. उन्होंने Chief Minister मोहन यादव को चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि जनजातीय समाज भाजपा के खोखले Political दिखावे का हिस्सा नहीं है बल्कि यह अपने अधिकार, स्वाभिमान और पहचान के लिए डटकर लड़ने वाला समाज है.

उन्होंने भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग करते हुए सवाल किया है कि भाजपा Government स्पष्ट करे, आदिवासी समाज के अस्तित्व पर सवाल उठाने और अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाले अपने इस बेलगाम विधायक पर सख्त कार्रवाई आखिर कब करेगी. दरअसल, राज्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन और मोहन यादव Government आदिवासियों के जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. भाजपा जहां जगह-जगह कार्यक्रम कर रही है, वहीं राज्य Government तीन दिवसीय गौरव दिवस मना रही है. इसके तहत जनजातीय नायकों से जुड़े स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं.

प्रदेश Government ने जबलपुर, शहडोल और धार में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया. इन कार्यक्रमों के जरिए जनजातीय वर्ग से जुड़े इलाकों के लिए न केवल घोषणा की बल्कि कई योजनाओं को धरातल पर भी उतारा. भाजपा लगातार जनजातीय वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलने का दावा करती रही है. वहीं, कांग्रेस के नेता भाजपा की कार्यशैली और आदिवासियों की स्थिति को लेकर लगातार हमले कर रहे हैं.

–

एसएनपी/पीएम