
Mumbai , 13 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन और संवैधानिक पद पर रहते हुए 25 साल पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू कर रही है. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Mumbai में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान गृह मंत्री ने जेन जी आंदोलन से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया.
जेन जी आंदोलन पर अमित शाह ने कहा कि हम लोकतंत्र में हैं और कई विषयों पर लोगों का अपना मत होता है, जिसे व्यक्त करना भी जरूरी है. भाजपा की Government इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकती. यह कांग्रेस की संस्कृति है, लेकिन हमारी नहीं. हम बातचीत करते हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के बारे में अमित शाह ने कहा कि हम सब जानते हैं कि 17 सितंबर को Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन है. पहले Gujarat में और बाद में देशभर में भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तथा कई स्थानों पर एक सप्ताह तक सेवा सप्ताह के रूप में उनका जन्मदिन मनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष इसका एक विशेष उद्देश्य है. लंबी संगठनात्मक प्रक्रिया के बाद 7 अक्टूबर को Prime Minister मोदी के Chief Minister और Prime Minister के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं और उनका कार्यकाल अभी जारी है. इस देश में बहुत कम नेता ऐसे हुए हैं, जिन्होंने राज्य के Chief Minister और देश के Prime Minister के रूप में लगातार जनसेवा का ऐसा रिकॉर्ड बनाया हो.
गृह मंत्री ने कहा कि एनडीए और भाजपा के सभी सहयोगियों ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यानी एक महीने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का फैसला किया है. यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा और इसमें देश की हर प्रशासनिक इकाई यानी प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को शामिल किया जाएगा. इस अभियान के माध्यम से हम हर जिले, हर Lok Sabha क्षेत्र, हर विधानसभा क्षेत्र और हर बूथ तक लोगों से संपर्क करेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि यह सेवा संकल्प अभियान पूरे राष्ट्र में चलाया जाएगा. राष्ट्र की हर प्रशासनिक इकाई, यानी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके कार्यक्रम आयोजित होंगे. हर जिले, Lok Sabha क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र और बूथ स्तर तक इस अभियान के माध्यम से जनता तक पहुंचा जाएगा.
गृह मंत्री के अनुसार, इस अभियान के तहत सेवा दिवस, मेरे सपनों का India चित्र, नमो सेवा की अनकही कहानियां, संगीतमय नाट्य प्रस्तुति, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फॉर इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
–
एएमटी/
Skip to content