
अयोध्या, 26 नवंबर . अयोध्या के मणिराम दास छावनी से Thursday को भरत यात्रा रवाना हुई. यह यात्रा अयोध्या से चलकर चित्रकूट तक जाएगी और सात दिनों में चित्रकूट पहुंचेगी. इस यात्रा का उद्देश्य भगवान श्री राम और प्रेम मूर्ति भरत जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है. यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, भक्त और श्रद्धालु शामिल हुए.
राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य कमल नयन दास ने से बात करते हुए बताया कि पचास वर्ष पूर्व श्री गुरुदेव भगवान और प्रभुदत्त ब्रह्मचारी जी महाराज ने समाज के विखंडन और विकृतकारी शक्तियों को देखते हुए इस यात्रा की शुरुआत की थी.
उन्होंने कहा कि यह यात्रा अयोध्या से चलकर चित्रकूट तक जाएगी. हमें भगवान श्रीराम और प्रेममूर्ति भरत जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है.
कमल नयन दास ने कहा कि समाज में भाई के साथ कैसा प्रेम होना चाहिए, पिता के साथ कैसा प्रेम होना चाहिए, माता के साथ कैसा प्रेम होना चाहिए, यह शिक्षा हमें भगवान श्रीराम के आदर्श से मिलती है. प्रेममूर्ति भरत जी महाराज के चरित्र को, उनके आदर्शों को हमें जन-जन तक पहुंचाना है. यही लक्ष्य भरत यात्रा का है.
गुप्तार घाट के महंत विमल कृष्ण दास ने कहा कि यह भाई से भाई के मिलन की यात्रा है. इस बार गुरुदेव भगवान के सान्निध्य में यात्रा निकाली जा रही है. सभी भक्तों का बहुत स्नेह रहता है.
उन्होंने कहा कि आज जो भाई से भाई टूट रहे हैं, दूर हो रहे हैं, बिछड़ रहे हैं, जिनका भाई से भाई का मुकदमा चल रहा है, उनके लिए यह यात्रा संदेश देती है कि एक भाई अयोध्या का राजा था, दूसरा भाई उस व्यवस्था को ठोकर मारते हुए अयोध्या जैसे राज्य को छोड़कर वन में चला गया. यही हमारे रामराज्य की परिकल्पना है, उसी को दोहराते हुए हम लोग इस यात्रा को हर वर्ष पूरा करते हैं.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content