
श्रीनगर, 17 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने Saturday को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा देते हुए Government ने ‘भव्य’ योजना के तहत सांबा में 671 कनाल जमीन उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को सौंपने की मंजूरी दी है. इस जमीन पर अत्याधुनिक ‘प्लग एंड प्ले’ औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा.
‘India औद्योगिक विकास योजना’ (भव्य) का उद्देश्य ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार करना है जो इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार हो. इसमें भरोसेमंद सेवाएं और आसान मंजूरी प्रक्रिया शामिल है, ताकि उद्यम अपना कामकाज तेजी से शुरू कर सकें.
Chief Minister ने कहा कि इस पहल से निवेश आकर्षित होगा, स्थानीय एमएसएमई मजबूत होंगे और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा. इससे क्षेत्रीय विकास में संतुलन आएगा और जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने Prime Minister मोदी और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया. सीएम अब्दुल्ला ने social media प्लेटफॉर्म एक्स कहा कि केंद्र Government ने जम्मू-कश्मीर के प्रमुख आईटीआई क्लस्टरों के उन्नयन के लिए पीएम-एसईटीयू के तहत 475.41 करोड़ रुपए की रणनीतिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को मंजूरी दी है.
उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत, जम्मू आईटीआई क्लस्टर, जिसमें आईटीआई जम्मू मुख्य केंद्र है और आरएस पुरा, नौशेरा, सांबा और कठुआ इसके सहायक केंद्र हैं, का 240 करोड़ रुपए की एसआईपी के तहत उन्नयन किया जाएगा. इसी प्रकार, श्रीनगर आईटीआई क्लस्टर, जिसमें आईटीआई श्रीनगर मुख्य केंद्र है और गांदरबल, कंगन, बडगाम और चरार-ए-शरीफ इसके सहायक केंद्र हैं, का 235.41 करोड़ रुपए की एसआईपी के तहत आधुनिकीकरण किया जाएगा.
Chief Minister ने कहा कि इस पहल से प्रशिक्षण अवसंरचना का आधुनिकीकरण होगा, उद्योग संबंधों को मजबूती मिलेगी, और जम्मू-कश्मीर के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार कौशल और बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.
–
एमएस/
Skip to content