
Bhopal , 25 सितंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने Friday को राज्य में शुरू की गई नई सार्वजनिक बसों के भगवा रंग को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों पर इन बसों को देखकर विपक्ष खुश नहीं होगा.
सीएम मोहन यादव ने Bhopal में ‘Chief Minister सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत की. इसके साथ ही दो दशक से अधिक समय के बाद राज्य परिवहन निगम की सेवा फिर से शुरू हो गई है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने सवाल किया कि विपक्ष को बसों के रंग से परेशानी क्यों हो रही है. कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर इन बसों को देखकर “कांग्रेस की छाती पर सांप लोटेगा.”
Government ने पहले चरण में सात शहरों में 351 बसों की शुरुआत की है. इनमें 120 बसें एक शहर से दूसरे शहर के बीच चलेंगी, जबकि 231 बसें शहरों के अंदर संचालित होंगी. आने वाले समय में बसों की संख्या बढ़ाकर 1,500 करने की योजना है. इसके बाद इस संख्या को और बढ़ाया जाएगा.
यादव ने कांग्रेस पर अपने शासनकाल के दौरान जानबूझकर राज्य परिवहन निगम को बंद करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि Madhya Pradesh में दो दशक बाद राज्य परिवहन निगम को फिर से शुरू किया गया है. कांग्रेस Government के समय सड़कें जाम कर योजनाबद्ध तरीके से परिवहन निगम को बंद करने की साजिश रची गई थी.”
उन्होंने कहा कि नई बस सेवा शहरों, कस्बों और राज्य के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ेगी. जरूरत पड़ने पर ये बसें Madhya Pradesh के बाहर भी चलाई जा सकती हैं.
Chief Minister ने इस सेवा की शुरुआत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2023 के चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि लोगों को सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराना Government की प्राथमिकता है.
यादव ने कहा, “आज 351 बसों के साथ इस सेवा की शुरुआत की जा रही है और आने वाले समय में Madhya Pradesh को 1,500 बसें मिलेंगी. जनता की सेवा हमारी Government की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. यह हमारे 2023 के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.”
Chief Minister ने भाजपा Government के कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि राज्य में पांच लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है. उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क के विस्तार का श्रेय Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को दिया.
वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने Chief Minister पर पलटवार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister शासन के कामकाज पर ध्यान देने के बजाय नाम बदलने पर जोर दे रहे हैं.
जीतू पटवारी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे मोहन बाबू, जब कुछ नहीं कर पाते हैं, तो नाम बदलने की मुहिम शुरू कर देते हैं. अब उन्हें कौन समझाए कि ‘नाम’ नहीं, ‘काम’ बदलने की जरूरत है?”
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content