
गोरखपुर, 17 सितंबर . भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर शिल्पकारों-कारीगरों सहित समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो देश शिल्पकारों व कारीगरों को सम्मान देता है, वही आगे बढ़ता है. Prime Minister Narendra Modi ने इसी भावना को अपनाकर पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्लेटफार्म दिया है. उन्होंने शिल्प व कारीगरी को आधुनिक तकनीक और नए बाजार से जोड़कर शिल्पकारों-कारीगरों को समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाया है.
सीएम योगी ने Thursday को जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया . मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से आराधना करने के बाद Chief Minister ने कहा कि राजमिस्त्री, बढ़ई, हलवाई, सोनार का काम करने वालों सहित कारीगरी के तमाम पेशे से जुड़े लोगों के लिए उनकी शिल्प कला ही स्वावलंबन का आधार थी. पर, यह हुनर, शिल्प-कारीगरी आजादी के बाद दशकों तक उपेक्षा का शिकार रही.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पहली बार डबल इंजन Government ने शिल्पकारों-कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट और रोजगार के विभिन्न आयामों के साथ जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाया है. डबल इंजन Government के प्रोत्साहन से यूपी में आज तीन करोड़ से अधिक लोग कारीगरी, शिल्प से जुड़कर रोजगार और स्वावलंबन की राह पर सफलतापूर्वक आगे बढ़े हैं.
सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र है. आज सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती है तो साथ ही आज नए India के शिल्पी Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन भी है. आज हर कारीगर, शिल्पी जिसके पास कोई विशिष्ट शिल्प है, वह पूजन के जरिए सृष्टि के शिल्पी प्रभु विश्वकर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है.
Chief Minister ने पीएम मोदी के सुदीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा, ” गुरु गोरखनाथ की पावन धरा से भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में सृष्टि के शिल्पी के श्रीचरणों में नमन करते हुए मैं Prime Minister मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों की तरफ से हृदय से बधाई देता हूं. यह प्रार्थना है कि लंबे समय तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे और उनकी विकसित India की परिकल्पना साकार हो.”
कार्यक्रम के दौरान Chief Minister योगी ने श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव पुस्तक का विमोचन भी किया.
–
एसके/
Skip to content