
Mumbai , 4 अक्टूबर . शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने Sunday को एक साथ कई मोर्चों पर केंद्र और राज्य Government को घेरा. Maharashtra-कर्नाटक में पड़े भीषण सूखे को किसान आत्महत्याओं की बड़ी वजह बताते हुए उन्होंने Prime Minister से विशेष राहत पैकेज की मांग की. साथ ही एसआईआर में अनियमितताओं के आरोपों पर चुनाव आयोग से खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘अग्निपरीक्षा’ देने की मांग की.
आनंद दुबे ने कहा कि Maharashtra हो या कर्नाटक, सूखा एक बेहद गंभीर समस्या बनकर सामने आया है. Maharashtra में इस बार भीषण सूखे के कारण कई किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं. ऐसी ही स्थिति कर्नाटक में भी है. चूंकि Maharashtra और कर्नाटक की सीमा लगती है, ऐसे में समय पर बारिश न होना और फसलों का बर्बाद होना दोनों राज्यों के लिए बड़ी चुनौती है.
उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे हों या कोई अन्य नेता, विपक्ष भी इस देश का हिस्सा है और केंद्र Government से मदद मांगना उनका अधिकार है. कर्नाटक में कांग्रेस के Chief Minister हैं, लेकिन वहां डबल इंजन की Government नहीं है, इसलिए समन्वय बैठाने में परेशानी हो रही है, जबकि जहां डबल इंजन की Government है, वहां आसानी से तालमेल बैठ जाता है.
आनंद दुबे ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस पत्र के माध्यम से Prime Minister मोदी मामले का संज्ञान लेंगे और कर्नाटक के साथ Maharashtra के लोगों के लिए भी राहत पैकेज और बड़ी मुआवजा राशि की घोषणा करेंगे.
कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चाहे Mumbai हो, ठाणे हो, नासिक, पुणे, नागपुर या बीड़ हो, हर जगह अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं. हत्याएं, लूटपाट और भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहे हैं. जिस तरह से प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. अभी तक Police यह पता नहीं लगा पाई है कि इसके पीछे किसकी साजिश है.
आनंद दुबे ने कहा कि पीड़ित लोग गुहार लगा रहे हैं कि अब उन्हें कानून-व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा, हमें न्याय चाहिए. Chief Minister फडणवीस को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और विपक्ष की बात सुननी चाहिए.
उन्होंने मांग की कि इन मामलों की एसआईटी, सीबीआई और सीआईडी के जरिए जांच कराई जानी चाहिए, क्योंकि अगर इसी तरह लोगों की हत्या होती रही तो स्थिति गंभीर हो जाएगी. बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई, सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई, अब गोविंद गोपालकर की हत्या हो गई, ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.
उन्होंने कहा कि यह एक जायज मांग है, इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और विपक्ष को सम्मान देते हुए Government को इस विषय पर गंभीरता दिखानी चाहिए.
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह सवाल पी. चिदंबरम के विरोध में नहीं है, बल्कि सवाल यह है कि जनता क्या चाहती है. जनता कह रही है कि एसआईआर के नाम पर कई अनियमितताएं और खामियां हैं, जिनसे काफी परेशानी हो रही है. Maharashtra के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त चोकलिंगम ने भी केंद्र Government के चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. सभी लोग अपने-अपने स्तर पर मांग कर रहे हैं और जगह-जगह मोर्चे और आंदोलन हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा जरूर होनी चाहिए. चाहे ज्ञानेश कुमार हों, सुखबीर सिंह संधू हों या विवेक जोशी हों, सभी को एक साथ बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए और बताना चाहिए कि हर जगह चुनाव को लेकर उनके पास क्या साधन-संसाधन हैं और कहां क्या सही है और क्या गलत. अग्निपरीक्षा तो हमारे भगवान को भी देनी पड़ी थी, तो आप क्यों नहीं दे रहे हैं.
कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिए बेहद गौरव की बात है कि हमारे जांबाज पायलट स्मित मच्छार को इजरायल के Prime Minister नेतन्याहू ने स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया है. यह बहुत खुशी की बात है और देशवासियों के लिए सम्मान का विषय है.
उन्होंने कहा कि जिस जांबाजी और बहादुरी का परिचय स्मित ने दिया, वह काबिले-तारीफ है. उन्होंने बताया कि उस दौरान वह हनुमान जी का स्मरण कर रहे थे- ‘कौन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम पाहीं’ और ‘राम काज करिबे को आतुरा, सुनहु विनय मम बिटप विशाला’.
आनंद दुबे ने कहा कि हनुमान जी और राम जी का नाम ही सबसे बड़ी मुश्किल और संकट से बाहर निकलने के लिए काफी है. यह सनातन और हिंदू धर्म का भी सम्मान है. हम कामना करते हैं कि स्मित जल्द से जल्द स्वस्थ हों, India में भी उनका भव्य स्वागत होगा.
उन्होंने कहा कि जब-जब विश्व में संकट आया है, सनातन ने ही दिशा दिखाई है. हम इजरायल के Prime Minister नेतन्याहू का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारे देश के एक जांबाज नागरिक को अपने इतने बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, यह बहुत बड़ी बात है.
–
Skip to content