
Patna, 12 नवंबर . वैशाली और समस्तीपुर जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे समय से लंबित भगवानपुर-समस्तीपुर वाया महुआ-ताजपुर नई रेल लाइन परियोजना को अब नई गति मिल गई है. रेलवे बोर्ड ने 49 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) को मंजूरी दे दी है. साथ ही सर्वेक्षण कार्य के लिए 1.47 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है.
इस रेल परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए हाल ही में बिहार Government के पीएचईडी मंत्री एवं महुआ विधायक संजय सिंह ने New Delhi में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने महुआ, ताजपुर और आसपास के क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस रेल परियोजना की आवश्यकता पर जोर दिया था और सर्वे कार्य जल्द शुरू कराने का आग्रह किया था.
रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद अब परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ गया है. माना जा रहा है कि रेल लाइन बनने से वैशाली और समस्तीपुर के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा. इसके अलावा कृषि, व्यापार और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी.
इस निर्णय का स्वागत करते हुए मंत्री संजय सिंह ने Prime Minister Narendra Modi, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा Union Minister चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड की स्वीकृति से परियोजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज होगी और आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.
–
एएमटी/
Skip to content