भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने किया नमन

New Delhi, 12 अक्टूबर . शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन Union Minister नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से social media पर लिखा गया, “आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के विशेष पूजा और उपासना का दिन है. उन्हें कोटि-कोटि वंदन. मां ब्रह्मचारिणी संयम, अनुशासन और तप का प्रतीक है. देवी मां सभी को धैर्य और सामर्थ्य प्रदान करें.”

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री और बिजली मंत्री मनोहर लाल ने social media पोस्ट में लिखा, “मां भगवती के द्वितीय स्वरूप तथा सौभाग्य, शांति और संयम प्रदान करने वाली मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन अर्पण करता हूं. देवी मां की कृपा से समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में सफलता के नए द्वार खुलें एवं हर घर-आंगन सुख, समृद्धि और मंगलमय ऊर्जा से आलोकित हो, यही प्रार्थना है.”

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से social media पर लिखा गया, “शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी की अर्चना का महत्व है. तप व सदाचार की देवी, मां ब्रह्मचारिणी, आप सभी भक्तजनों का कल्याण करें.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने social media पर लिखा, “शारदीय नवरात्र के पावन द्वितीय दिवस आदिशक्ति, जगत जननी मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया सबका कल्याण हो, जगत में त्याग, सदाचार और संयम बढ़े. चारों ओर खुशहाली और आनंद का वास हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से social media पर लिखा गया, “शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जगत जननी मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को कोटि-कोटि नमन. तप, त्याग और संयम की अधिष्ठात्री मां की कृपा से सभी के जीवन में धैर्य एवं सदाचार का संचार हो, यही प्रार्थना है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने social media पोस्ट में लिखा, “तप, संयम और त्याग का वरदान प्रदान करने वाली मां ब्रह्मचारिणी देवी के चरणों में प्रणाम करता हूं. आपकी कृपा सभी पर बनी रहे. सेवा भाव एवं परस्पर सहयोग से मानवता का कल्याण हो, यही प्रार्थना है.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मां ब्रह्मचारिणी की असीम कृपा से सभी के जीवन में श्रद्धा, शक्ति और सकारात्मकता बनी रहे. मां का दिव्य आशीर्वाद हर घर में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लाए और सभी को अपने लक्ष्य प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करे. शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.”

Rajasthan के Chief Minister भजन लाल शर्मा ने लिखा, “शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की भावना प्रबल होती है. मां ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदा बनी रहे.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता की ओर से social media पर लिखा गया, “नवरात्रि के पावन द्वितीय दिवस पर मां आदिशक्ति के तपस्विनी स्वरूप, मां ब्रह्मचारिणी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि वंदन. तप, त्याग, संयम और साधना की साक्षात प्रतिमूर्ति मां ब्रह्मचारिणी की असीम कृपा हम सभी पर बनी रहे. मां की दिव्य कृपा से हर मन में श्रद्धा, हर हृदय में भक्ति और हर जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो.”

–

एसडी/एएस