
New Delhi, 6 सितंबर . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान का ध्यान खींचने के लिए काले झंडे दिखाने की कोशिश पर एक युवक को Police द्वारा बुरी तरह पीटे जाने को लेकर BJP MP तरुण चुघ की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए एनएचआरसी सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा, “हमें राज्यसभा सांसद तरुण चुघ की ओर से एक शिकायत मिली है, जिस पर हमने संज्ञान लिया है. शिकायत में कहा गया है कि पंजाब के Chief Minister भगवंत मान की मौजूदगी वाले एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने पंजाब में ड्रग्स की समस्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और Chief Minister का ध्यान खींचने के लिए काले झंडे दिखाने की कोशिश की. आरोप है कि Police ने युवक को हिरासत में लिया, उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, उसे प्रताड़ित किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया.”
प्रियंक कानूनगो ने कहा, “हमने इस मामले का औपचारिक रूप से संज्ञान लिया है और डीजीपी व मुख्य सचिव को नोटिस जारी किए हैं. साथ ही हमने जिला मजिस्ट्रेट और Police अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे पीड़ित की मेडिको-लीगल जांच करवाएं और उसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपें. हमने यह भी निर्देश दिया है कि संबंधित Police स्टेशन की cctv रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए और उसकी एक कॉपी आयोग को उपलब्ध कराई जाए.”
एनएचआरसी सदस्य ने कहा कि हमारी ओर से नोटिस भेजने के बाद पंजाब Government ने पूरी घटना में एक डीएसपी को जिम्मेदार मानते हुए ट्रांसफर किया है. अगर ने सजा देना चाहते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. हमारी ओर से First Information Report दर्ज करने के लिए लिखा गया है.
–
एसडी/
Skip to content