
New Delhi, 21 अक्टूबर . कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के एयरपोर्ट पर रोके जाने के दावे, Prime Minister Narendra Modi की टिप्पणियों, दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों और Chief Minister रेखा गुप्ता की Government को लेकर सवाल उठाए. इसके अलावा, उन्होंने Actor टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों पर भी प्रतिक्रिया दी.
कांग्रेस नेता ने भगवंत मान को एयरपोर्ट पर रोके जाने के दावे पर कहा कि विपक्षी दल लगातार केंद्र Government पर अहंकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाते रहे हैं. हालांकि, उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की विपक्षी एकजुटता में भूमिका पर भी सवाल उठाया. दत्त ने सवाल किया कि जब Prime Minister मोदी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन की बैठक होती है, तो केजरीवाल उसमें शामिल क्यों नहीं होते और तीसरे मोर्चे की तलाश करके विपक्ष को कमजोर क्यों करते हैं?
भगवंत मान के फ्रांस दौरे का जिक्र करते हुए दत्त ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार Chief Minister फूड फेस्टिवल में शामिल होने के लिए फ्रांस गए थे. उन्होंने सवाल किया कि पंजाब में कथित तौर पर खनन माफिया और नशे की समस्या के बीच Chief Minister के विदेश दौरे की क्या जरूरत थी. पंजाब में नशे की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की जान जा रही है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं. जब Chief Minister को Government से अनुमति नहीं मिली, तो उन्होंने अदालत के माध्यम से विदेश जाने का रास्ता अपनाया. उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की.
Prime Minister मोदी की हालिया टिप्पणियों पर अभिषेक दत्त ने भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे उठाए. उन्होंने सवाल किया कि भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजने की बात करने वाले Prime Minister के साथ ऐसे नेता क्यों खड़े दिखाई देते हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते रहे हैं. दत्त ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी Government पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों पर चलने के लिए साहस और प्रतिबद्धता की जरूरत है. अहिंसा, सच्चाई और मर्यादा का रास्ता अपनाने की बात करने के साथ व्यवहार में भी इन मूल्यों का पालन किया जाना चाहिए.
दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए वाहनों पर प्रतिबंध और एक नवंबर से निर्माण कार्य बंद करने की योजनाओं पर कांग्रेस नेता ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यदि Government ने दो साल पहले से ऐसी तैयारियां की होतीं, तो इन कदमों पर विचार किया जा सकता था. लेकिन, सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था किए बिना वाहनों को बंद करने से आम लोगों को परेशानी होगी.
दत्त ने सवाल किया कि क्या दिल्ली Government ने प्रदूषण से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी और पंजाब के Chief Minister भगववंत मान के साथ समन्वय बैठक की है?
वहीं, निर्माण कार्य बंद करने के प्रभावों पर उन्होंने कहा कि रोजाना काम करके आजीविका कमाने वाले गरीब मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है. दत्त ने कहा कि रेखा गुप्ता की Government केवल रील की Government है, इंस्टाग्राम की Government है, social media की Government है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government जमीनी स्तर पर प्रभावी काम नहीं कर रही है.
Actor टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर अभिषेक दत्त ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि Bollywood से जुड़े लोगों पर लगातार हमलों की खबरें सामने आना गंभीर विषय है. बाबा सिद्दीकी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government ऐसे मामलों को रोकने में विफल रही है.
दत्त ने कहा कि उन्होंने बिश्नोई परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य के हवाले से सलमान खान को मंदिर जाकर माफी मांगने की बात सुनी है. यदि माफी मांगने से विवाद समाप्त हो सकता है और निर्दोष लोगों पर हमले रुक सकते हैं, तो सलमान खान इस पहलू पर विचार कर सकते हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि किसी विवाद के कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री प्रभावित हो रही है, तो केंद्र और Maharashtra Government को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि जब कलाकारों और अन्य लोगों की सुरक्षा का मुद्दा सामने है, तो Governmentें इस दिशा में ठोस कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रही हैं.
–
Skip to content