
New Delhi, 23 सितंबर . पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भगवंत मान की Government ने बड़ा दांव खेलते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर दी है. अब राज्य के कर्मचारियों को 8 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ डीए मिलेगा. मान Government ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी है.
मिली जानकारी के अनुसार, डीए बढ़ाने से पहले वित्त विभाग की ओर से बैठक की गई. इसके बाद डीए बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी किया गया.
नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एक सितंबर की सैलरी के साथ राज्य के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिलेगा.
अभी तक राज्य के कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए के साथ सैलरी दी जाती थी, लेकिन नए आदेश के मुताबिक पंजाब Government के कर्मचारियों को अब 50 प्रतिशत की दर से डीए मिलेगा.
आदेश में कहा गया है कि भत्ते की नई दर 1 सितंबर से लागू की जाएगी.
इसका मतलब यह है कि राज्य के कर्मचारियों को सितंबर माह की सैलरी जो कि अक्टूबर में मिलेगी, उसमें 8 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा.
18 सितंबर को डीए बढ़ोतरी के मामले में सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया था. Chief Minister ने कहा था कि यह कदम आम आदमी पार्टी की Government की कर्मचारियों के कल्याण और सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है. उन्होंने कर्मचारियों को राज्य के प्रशासनिक ढांचे की रीढ़ बताया.
Chief Minister ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ जरूरी मुद्दों पर चर्चा के लिए हर महीने अनिवार्य बैठकें करने और महिला कर्मचारियों को उनके घर से 40 किलोमीटर के दायरे में पोस्टिंग देने की भी घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रक्रिया के जरिए लगभग 70,000 सरकारी नौकरियां दी गई हैं.
सीएम भगवंत मान ने कहा कि एक खुश कर्मचारी ही बेहतर काम करने वाला कर्मचारी होता है. मेरा मानना है कि जब कोई कर्मचारी संतुष्टि, सम्मान और मन की शांति के साथ काम करता है तो पूरा सिस्टम बेहतर काम करता है और लोगों को बेहतर सेवाएं मिलती हैं. सरकारी कर्मचारी सिर्फ प्रशासनिक सिस्टम का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि उसकी रीढ़ हैं. जरूरी सेवाएं पहुंचाने से लेकर कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने और रोजमर्रा का कामकाज संभालने तक, कर्मचारी हर स्तर पर यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं कि Government आम लोगों तक पहुंचे.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content