
ढाका, 18 नवंबर . India ने Wednesday को ढाका में मेजबान बांग्लादेश पर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए ब्लाइंड एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. खिताबी मुकाबले में 20 नवंबर को India का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी Pakistan से होगा.
लीग चरण में Pakistan के खिलाफ मिली एक विकेट की करीबी हार का बदला लेने का मौका India के पास होगा, जब दोनों टीमें चैंपियनशिप मैच में आमने-सामने होंगी. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए India ने अनुशासित गेंदबाजी और फील्डिंग के दम पर बांग्लादेश को निर्धारित 20 ओवरों में 123/7 के स्कोर पर रोक दिया.
भारतीय कप्तान टी. दुर्गा राव ने तीन ओवर में 1/10 के आंकड़े के साथ गेंदबाजी की कमान संभाली, जबकि लोकेशा, देबराज बेहरा और सुनील रमेश ने एक-एक विकेट लिया. भारतीय फील्डरों ने भी तीन रन आउट करके मेजबान टीम को एक बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. बांग्लादेश के लिए मुहम्मद तहाफिज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए.
इसके जवाब में India ने 124 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. टीम ने 13.2 ओवर में 124/2 का स्कोर बनाकर 40 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से जीत दर्ज की. सुनील रमेश बल्लेबाजी में स्टार रहे, जिन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए, जिसमें 7 बाउंड्री शामिल थीं. उन्होंने 153.66 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए India को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया.
संजय कुमार शाह ने 25 गेंदों पर 32 रन बनाकर अहम योगदान दिया, जबकि सुखराम 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह India ने एक शानदार जीत हासिल की. फाइनल से पहले भारतीय कप्तान दुर्गा राव ने कहा कि पिछली हार से सबक लेते हुए टीम Pakistan के खिलाफ एक मजबूत प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह आश्वस्त है.
उन्होंने कहा, “हमने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा खेला और इस जीत से हमें फाइनल में जाने के लिए आत्मविश्वास मिला है. लीग मैच में हम Pakistan से सिर्फ एक विकेट से हारे थे, इसलिए हमें पता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला कितना कड़ा है. हमने उस मैच से सबक लिया है और 20 नवंबर को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान देंगे.”
India में दृष्टिबाधितों के लिए क्रिकेट संघ (सीएबीआई) के अध्यक्ष डॉ. महांतेश जी.के. ने फाइनल में पहुंचने पर खिलाड़ियों को बधाई दी और चैंपियनशिप जीतने की उनकी क्षमता पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा, “एशिया कप के फाइनल में पहुंचने पर भारतीय दृष्टिबाधित पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है, और आज बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत उनकी तैयारियों और प्रतिबद्धता को दर्शाती है.”
उन्होंने आगे कहा, “Pakistan के खिलाफ लीग चरण का कड़ा मुकाबला यह दिखाता है कि दोनों टीमें मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं, और मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. मैं फाइनल के लिए कप्तान दुर्गा और पूरी भारतीय टीम को शुभकामनाएं देता हूं. हमें उम्मीद है कि India एक बार फिर एशिया कप जीतेगा.”
–
एसएम/डीकेपी
Skip to content