
Mumbai , 19 नवंबर . Actor अविनाश मिश्रा ने Actress ईशा सिंह के साथ ब्रेकअप की अफवाहों और धोखा देने के आरोपों के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने social media यूजर्स और मीडिया पेजों से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की.
Actor अविनाश मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी से न सिर्फ प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की बल्कि उनके निजी मामले में दखल न देने के लिए भी कहा. हालांकि, Actor ने अपनी पोस्ट में ब्रेकअप और धोखे की खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही ईशा सिंह का सीधे तौर पर नाम लिया.
अविनाश मिश्रा ने शेयर किए गए नोट में लिखा, “दोस्तों, चलो इसे यहीं खत्म करते हैं और आगे बढ़ते हैं. पिछले कुछ हफ्ते काफी लोगों के लिए मुश्किल रहे हैं. मीडिया पेजों से गुजारिश है कि सबकी प्राइवेसी का सम्मान करें. रिश्ते पर्सनल होते हैं, पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं. हर चीज व्यूज और इंगेजमेंट के लिए नहीं होती. चलो लोगों को शांति से जीने देते हैं.”
बता दें कि अविनाश मिश्रा का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की खबरें तेज हैं.
गौरतलब है कि ईशा सिंह की मां रेखा सिंह के एक वायरल पोस्ट के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई, जिसके बाद मीडिया ने नोटिस किया कि ईशा ने भी अविनाश को social media से अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, अविनाश अभी भी उनको फॉलो कर रहे हैं.
वहीं, कुछ social media पोस्ट पर ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि अविनाश ने ईशा को चीट किया है, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें और तेज हो गईं. हालांकि दोनों की ओर से अभी तक ब्रेकअप की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.
Actor अविनाश मिश्रा और Actress ईशा सिंह बिग बॉस-18 में साथ नजर आए थे. शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और अक्सर एक-दूसरे का समर्थन करते दिखे जिसके बाद बाहर भी दोनों को साथ देखा गया. हालिया समय तक दोनों को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की सक्सेस पार्टी और ‘पति पत्नी और पंगा 2’ जैसे संदर्भों में साथ देखा गया था.
–
एनएस/पीएम
Skip to content