
हैदराबाद, 7 सितंबर . लोकप्रिय तेलुगु यूट्यूबर रमना नंदना को Monday को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Police ने हिरासत में ले लिया. उन पर ब्रिटेन में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी करने का आरोप है.
रमना को आंध्र प्रदेश में दर्ज एक मामले के बाद जारी लुकआउट नोटिस के आधार पर एयरपोर्ट पर रोका गया. Police अब उन्हें आंध्र प्रदेश के इब्राहिमपट्टनम Police को सौंपने की तैयारी में है, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज है.
रमना अपने यूट्यूब चैनल ‘नंदूज वर्ल्ड’ के लिए जानी जाती हैं. आरोप है कि रमना और उनके पति जगरलामुडी मधुकर ने लंदन में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर कई लोगों से बड़ी रकम ली. इस मामले में आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के इब्राहिमपट्टनम Police स्टेशन में रमना, उनके पति मधुकर और मधुकर के पिता मोहन राव के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. Police ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है.
यह मामला ब्रिटेन में रहने वाले ममिलपल्ली शिवक्रांति कुमार की शिकायत के बाद सामने आया. शिकायतकर्ता ने Police को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन का वीजा बढ़वाने, नौकरी दिलाने और सर्टिफिकेट ऑफ स्पॉन्सरशिप (सीओएस) हासिल करने के लिए कई किस्तों में करीब 15 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे. आरोप है कि यह रकम डेस्टिनी कंसल्टेंसी से जुड़े बैंक अकाउंट में भेजी गई थी. इस कंसल्टेंसी का संबंध कथित तौर पर मधुकर और रमना से था.
शिकायत में आगे आरोप लगाया गया कि पैसे लेने के बाद भी वीजा सर्विस और नौकरी से जुड़ी मदद नहीं मिली. वहीं जो सीओएस डॉक्यूमेंट दिया गया, वह बाद में कथित तौर पर फर्जी निकला. इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस लेने की कोशिश की और बार-बार मांग करने के बावजूद उन्हें सिर्फ 2 लाख रुपए लौटाए गए. बाकी रकम वापस नहीं मिलने पर उन्होंने Police से शिकायत की.
First Information Report में जगरलामुडी मधुकर को पहला आरोपी, रमना नंदना को दूसरा आरोपी और मोहन राव को तीसरा आरोपी बनाया गया है. मामले की जांच के दौरान Police ने तीनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. इसी वजह से Monday को जब रमना हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं तो Police ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
हालांकि, रमना नंदना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. उन्होंने एक सार्वजनिक वीडियो जारी कर दावा किया कि न तो वह और न ही उनके पति कंसल्टेंसी के मालिक हैं और न ही उसे चलाते हैं. उनके नामों का गलत इस्तेमाल किया गया है. रमना ने इन आरोपों को निजी विवाद से जुड़ा एक टारगेटेड बदनामी कैंपेन बताया.
रमना और उनके पति ने इस मामले में हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है. दोनों ने अदालत में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज First Information Report को रद्द करने की मांग की है.
रमना नंदना सिर्फ अपने यूट्यूब चैनल की वजह से ही चर्चा में नहीं रही हैं. उन्हें जनवरी 2026 में रिलीज हुई मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मन शंकरा वर प्रसाद गारू’ में भी खास कैमियो भूमिका में देखा गया था. फिल्म में चिरंजीवी के साथ नयनतारा भी नजर आई थीं.
–
पीके/डीकेपी
Skip to content