
चंडीगढ़, 29 नवंबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने राज्य में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रिटेन दौरे के पहले ही दिन उद्योगपतियों, वैश्विक निवेशकों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं.
Chief Minister के नेतृत्व वाले उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने इन बैठकों में Haryana की मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना, निवेश की व्यापक संभावनाओं, उद्योग-अनुकूल नीतियों, बेहतर कनेक्टिविटी और कुशल मानव संसाधन को प्रस्तुत किया. प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी शामिल थे.
ब्रिटेन पहुंचने पर Chief Minister नायब सिंह सैनी का स्वागत India के उच्चायुक्त कुमारन पेरियासामी और उप उच्चायुक्त कार्तिक पांडे ने किया.
इस अवसर पर Chief Minister ने उच्चायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में Haryana में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही ब्रिटेन की कंपनियों और उद्योग समूहों को Haryana में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें और भारत-ब्रिटेन के बीच औद्योगिक सहयोग को और मजबूत बनाया जा सके.
इसके बाद नायब सिंह सैनी ने ब्रिटेन में रह रहे भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, आपसी सहयोग के नए अवसर तलाशने और Haryana तथा ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई.
बैठक में दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने और छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर भी विचार किया गया.
Haryana के Chief Minister ने कहा कि Haryana अब केवल कृषि प्रधान राज्य नहीं रह गया है, बल्कि ऑटोमोबाइल, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, सेवा क्षेत्र, खेल, शिक्षा और उद्यमिता जैसे कई क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है. उन्होंने कहा कि राज्य का मजबूत औद्योगिक माहौल और कुशल कार्यबल निवेशकों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है.
उन्होंने कहा कि राज्य Government उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप नीतिगत माहौल तैयार करने, निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाने और निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि Chief Minister का यह विदेश दौरा Haryana में वैश्विक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.
उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान Chief Minister वैश्विक निवेशकों, प्रमुख उद्योगपतियों, व्यापारिक नेताओं, शैक्षणिक संस्थानों, ब्रिटेन के सांसदों और Haryana मूल के भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बैठकें करेंगे.
–
एएमटी/
Skip to content