ब्रिक्स सम्मेलन को भाजपा ने बताया गौरवपूर्ण क्षण, कांग्रेस ने कहा-सब तमाशा है

New Delhi, 12 सितंबर . ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “ब्रिक्स समिट में कई बड़ी वैश्विक शक्तियां हिस्सा ले रही हैं. India ने खुद को एक वैश्विक शक्ति और उभरती हुई आर्थिक और रणनीतिक ताकत के तौर पर स्थापित किया है.”

उन्होंने कहा कि हम लोगों को इंतजार है कि ब्रिक्स के माध्यम से India में बड़े पैमाने पर निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने वाले हैं. यह हम सबके लिए गौरवपूर्ण क्षण है. सभी मेहमानों का India की धरती पर स्वागत है.”

बिहार Government में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, “ब्रिक्स बैठक में आपसी सहमति से बहुत से देशों के बीच बातचीत होती है. मखाने को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि बिहार का उत्पाद दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है. हम बिहारवासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है.

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, “2500 से ज्यादा Police सुरक्षा में लगाई गई, बीएसएफ लगा दी गई है. ब्रिक्स का नतीजा क्या निकलेगा? मुझे नहीं लगता कि ब्रिक्स का India के हक में कोई नतीजा निकलने वाला है. यह हर वर्ष होता है, अगले वर्ष रूस में होना है. ऐसा नहीं है कि Prime Minister मोदी, रूसी President पुतिन से पहली बार मिल रहे हैं और दूसरे राष्ट्राध्यक्षों से पहली बार मिल रहे हैं. यह एक तमाशा है और इसके अलावा कुछ नहीं है.”

शशि थरूर की ओर से ब्रिक्स की तारीफ किए जाने को लेकर राशिद अल्वी ने कहा, “सबकी अपनी-अपनी राय है. अगर कोई तारीफ कर रहा है तो वो अपने हिसाब से कर रहा है. उनको लगता होगा कि इससे फायदा होगा, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता कि ब्रिक्स का India को कोई फायदा होगा.”

एसडी/