ब्रिक्स समिट से विदेशी व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, नेताओं ने जताया भरोसा

New Delhi, 12 सितंबर . ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने से बातचीत करते हुए कहा, “यह India के लिए गर्व की बात है कि हम New Delhi में ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं.”

एन. रामचंद्र राव ने कहा, “इससे पहले यहां जी20 भी हुआ था. इससे India की अर्थव्यवस्था को बहुत मजबूती मिलती है, क्योंकि India के साथ व्यापारिक संबंध रखने वाले कई देशों के नेता यहां आ रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से पुतिन और चीन के प्रीमियर शी जिनपिंग शामिल हैं. वे सभी ब्रिक्स में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और यह ब्रिक्स समिट निश्चित रूप से कई अन्य देशों के साथ India के विदेशी व्यापार को भी बढ़ावा देगा.”

बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “Prime Minister मोदी की अगुवाई में दुनिया के 11 देशों के नेता हर मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. व्यापार को और कैसे ताकत मिले, इसको लेकर बातचीत की जा रही है. मुझे विश्वास है कि Prime Minister की पहल पर जिस भावना से सम्मेलन हो रहा है, वह सफल होगा.”

जदयू नेता राजीव रंजन ने से कहा, “हर थाली में बिहारी व्यंजन होने का बिहार का सपना पूरा हो रहा है. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 21 सदस्य देशों के सामने प्रदर्शित किए जा रहे उत्पादों में मखाना और सत्तू को भी शामिल किया जा रहा है. यह बिहार के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर मिल रही बढ़ती पहचान को दर्शाता है.”

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है और India चौथी बार इसे होस्ट कर रहा है. India पहली बार होस्ट नहीं कर रहा है.”

कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने पीएम मोदी की ईरान के President से मुलाकात पर कहा, “मेरा मानना है कि संवाद ही किसी भी समस्या का समाधान है. मेरा कहना है कि जो बातचीत हुई है, वो India के हित में हो. इनडायरेक्ट तौर पर हॉर्मुज की जो बातें सामने आई हैं, मेरी उम्मीद है कि इस मीटिंग के बाद समुद्री सुरक्षा बरकरार रहे. साथ ही हमारा ट्रेड बढ़े, यह महत्वपूर्ण है.”

एसडी/