
बीजिंग, 10 सितंबर . चीन के President शी जिनपिंग इस हफ्ते के अंत में दो दिनों के लिए India दौरे पर पहुंचेंगे. दरअसल India की राष्ट्रीय राजधानी New Delhi में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. चीन के विदेश मंत्रालय ने Thursday दोपहर को President जिनपिंग के India दौरे की जानकारी दी.
चीन के विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “India के Prime Minister मोदी के निमंत्रण पर President शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक New Delhi में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.”
इससे पहले दिन में बीजिंग में नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जिया-कुन ने शी जिनपिंग की New Delhi की यात्रा को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि करने से इनकार कर दिया था.
गुओ जिया-कुन से जब पूछा गया कि क्या चीनी नेता इस हफ्ते ब्रिक्स नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए India यात्रा करेंगे, इस पर उन्होंने कहा, “आपने जो सवाल उठाया है, उस पर मेरे पास देने के लिए कोई जानकारी नहीं है.”
लगभग सात साल में चीनी President की पहली India यात्रा होगी. चीनी President का India दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश 2020 के गलवान संघर्ष के बाद द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने पर काम कर रहे हैं.
India ने द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के महत्व पर बार-बार जोर दिया है. इससे पहले Prime Minister Narendra Modi और शी जिनपिंग की बिश्केक में हाल ही में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट के दौरान संक्षिप्त बातचीत हुई थी. New Delhi में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा होने की उम्मीद है.
India और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में बनी सहमति और डब्ल्यूएमसीसी के तहत हुई बातचीत के बाद इस महीने की शुरुआत में एलएसी पर पहली सीनियर मिलिट्री कमांडर लेवल की फ्लैग मीटिंग हुई. यह बैठक 6 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा पर वाचा में और 7 सितंबर को चीनी सीमा पर दामाई में आयोजित की गई थी.
India के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) और भारत-चीन सीमा प्रश्न पर India के विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल ने 25 अगस्त को बीजिंग में आयोजित भारत-चीन सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों की 25वीं दौर की वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया.
इस बैठक के दौरान एनएसए डोभाल और चीनी विशेष प्रतिनिधि और केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-India सीमा मुद्दे और द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक, गहन, मैत्रीपूर्ण और स्पष्ट चर्चा की.
–
पीएम
Skip to content