
कोलकाता, 13 सितंबर . ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने भारत, रूस और चीन के बीच सहयोग को दुनिया में शांति और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया. कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एशिया के तीन बड़े देश अगर मिलकर काम करते हैं, तो इससे सभी देशों की तरक्की होगी और वैश्विक तनाव कम करने में मदद मिलेगी.
पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दुनिया में एक नया समीकरण बन रहा है और India इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि India दुनिया को शांति और समृद्धि का रास्ता दिखा सकता है. उनके मुताबिक, रूस, चीन और India के बीच सहयोग बढ़ने से दुनिया की कई समस्याओं को कम करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जा सकता है.
मंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सभी पक्षों ने यह महसूस किया है कि आपसी सहयोग और संवाद जरूरी है. उन्होंने इसे दुनिया के हित में बनने वाला नया समीकरण बताया.
Prime Minister के साथ मुख्यमंत्रियों के डिनर को लेकर भी दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की Chief Minister भी अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ डिनर में शामिल हुईं. उनके अनुसार, यह पूरे देश के लिए एक संदेश है कि देश के सभी हिस्से मिलकर एक परिवार की तरह काम कर रहे हैं.
घोष ने देश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्थिक विकास और जीडीपी में वृद्धि का असर विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि उद्योग से लेकर खेल तक कई क्षेत्रों में देश आगे बढ़ रहा है.
वहीं, पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शुरू होने तक जनता टीएमसी का Political ड्रामा देख सकती है, लेकिन इसमें उन्हें या आम जनता को कोई दिलचस्पी नहीं है. जनता भाजपा के कामों से खुश है और अब हमारे साथ ही है. जनता को भी पता है कि कौन जनता के हित में काम करेगा और कौन नहीं.
उन्होंने कहा कि इससे पहले की Government में जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती थी, लोग खुले में कही घूम नहीं सकते थे लेकिन अब घूम रहे हैं.
–
पीएम
Skip to content