
New Delhi, 9 सितंबर . ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) समिट के लिए ट्रैफिक इंतजामों पर दिल्ली ट्रैफिक जोन 2 के एडिशनल सीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने Wednesday को समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि ब्रिक्स समिट 11, 12 और 13 सितंबर को India मंडपम में होनी है. इसके लिए ट्रैफिक ने अपना एक विस्तृत प्लान बनाया है.
ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले अधिकारियों और मेहमानों के लिए 9 होटलों में रहने का इंतजाम किया गया है. इसके लिए उनके एयरपोर्ट से होटल और होटल से India मंडपम का जो रूट है, उसके लिए हमारा स्टाफ तैनात है. ब्रिक्स समिट के लिए हमारे 22 डायवर्जन पॉइंट्स हैं, जिन पॉइंट्स से हमने रूट निर्धारित किया हुआ है कि लोगों को कैसे दिल्ली के विभिन्न कोणों तक ले जाना है.
इसके अतिरिक्त, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए हमने एडवाइजरी जारी की है कि ब्रिक्स समिट के दौरान लोग कैसे और किस रूट से एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं. इसके लिए हमने गूगल मैप्स से भी टाईअप किया है, ताकि लोगों को अपडेट रूट की जानकारी प्राप्त हो सके.
इसके अलावा, ओला, उबर, रैपिडो और India टैक्सी से भी हमने टाईअप किए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो. उन्होंने बताया कि हमारी जो एडवाइजरी है, वह डिटेल्ड है. यह तमाम social media प्लेटफॉर्म और प्रिंट में है, जिसके माध्यम से हम लोगों को यह बता रहे हैं कि ब्रिक्स समिट के दौरान हमारे कौन-कौन से रूट किस समय प्रभावित रहेंगे, जिससे आम लोगों को कोई असुविधा न हो और हमारा समिट भी सफलतापूर्वक आयोजित हो.
दिल्ली ट्रैफिक Police की ओर से दिनेश कुमार गुप्ता ने के माध्यम से लोगों से अपील की कि हमारे द्वारा तमाम social media प्लेटफॉर्म और प्रिंट पर जारी एडवाइजरी को ब्रिक्स समिट के दौरान जरूर से फॉलो करें. उन्होंने कहा कि दिल्ली ट्रैफिक Police की पूरी कोशिश है कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और हमारा समिट भी सफल रहे.
उन्होंने कहा कि हमारी तमाम एजेंसियों से टाईअप है. समिट के दौरान रूट्स पर लोकल Police भी रूट पर मौजूद करेगी. वहीं, फायर बिग्रेड की भी जहां तैनाती होनी है, वहां रहेगा. इसी के साथ दिल्ली ट्रैफिक Police ने अपनी एडवाइजरी में 22 डायवर्जन पॉइंट्स के माध्यम से बताया है कि अगर आपको ब्रिक्स समिट के दौरान नॉर्थ, साउथ, ईस्ट या वेस्ट दिल्ली जाना है तो कौन सा रूट फॉलो करना है.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content