
संयुक्त राष्ट्र, 9 सितंबर . संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस सप्ताह ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन’ में भाग लेने के लिए India आने वाले हैं. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, इस दौरान उनकी Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात होने की उम्मीद है.
Tuesday (स्थानीय समय) को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दुजारिक ने कहा कि हालांकि इस यात्रा की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन वह यह पुष्टि कर सकते हैं कि ‘महासचिव ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.’
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आप उनकी Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की उम्मीद कर सकते हैं.”
यह इस साल गुटेरेस की India की दूसरी यात्रा होगी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान India का पांचवां दौरा होगा.
इससे पहले वह फरवरी में New Delhi में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए थे.
गुटेरेस के लिए, जिनका कार्यकाल अब अपने आखिरी चार महीनों में है, यह संभवतः उन अंतिम मौकों में से एक हो सकता है जब वे महासचिव के रूप में Prime Minister Narendra Modi, रूस के President व्लादिमीर पुतिन और चीन के President शी जिनपिंंग से औपचारिक या अनौपचारिक रूप से मुलाकात कर सकेंगे. इसकी वजह यह है कि पुतिन और शी इस महीने के अंत में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मौजूद रहेंगे.
दस सदस्यीय ब्रिक्स समूह के नेता ऐसे समय में बैठक कर रहे हैं जब दुनिया दो बड़े संघर्षों, ईरान से जुड़े तनाव और यूक्रेन युद्ध, का सामना कर रही है. इन संघर्षों के दूरगामी प्रभाव पड़ रहे हैं. साथ ही, ये संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को भी प्रभावित कर रहे हैं और दुनिया के कई हिस्सों में खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं.
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में खाड़ी क्षेत्र के दो प्रतिद्वंद्वी देशों, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), के नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है.
India ने, जो इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है, इसकी थीम ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ रखी है. ये ऐसे विचार हैं जिन्हें गुटेरेस पिछले दस वर्षों से संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के रूप में लगातार बढ़ावा देते रहे हैं.
इसके अलावा, 12 सितंबर से शुरू होने वाले ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन’ में रूस के President व्लादिमीर पुतिन, चीन के President शी जिनपिंंग और ईरान के President मसूद पेजेश्कियन के भी शामिल होने की उम्मीद है.
ऐसे में, महासचिव के रूप में गुटेरेस के लिए पुतिन और शी से मुलाकात का यह शायद आखिरी मौका हो सकता है, क्योंकि वे इस महीने बाद में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं.
–
एवाई/पीएम
Skip to content