ब्रिक्स में आतंकवाद के खिलाफ भारत की बात को मिला वैश्विक समर्थन : मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया

सूरत, 13 सितंबर . दिल्ली में आयोजित ‘ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले समेत दुनिया के किसी भी हिस्से में होने वाली आतंकवादी घटनाओं और टेरर फंडिंग की निंदा को India की बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है. इस पर Gujarat के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने कहा कि यह सफलता सिर्फ Government की नहीं, बल्कि पूरे देश के नागरिकों की इच्छाशक्ति और समर्थन का परिणाम है.

स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि Prime Minister Narendra Modi जिस इच्छाशक्ति के साथ देश को नई दिशा में आगे ले जा रहे हैं, उसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर भी दिखाई दे रहा है. आज दुनिया के विभिन्न देश India को आर्थिक, मानवीय और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में एक श्रेष्ठ और जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में देख रहे हैं.

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर Prime Minister मोदी ने स्पष्ट रूप से आतंकवाद के खिलाफ India का पक्ष रखा है. उनका कहना है कि आतंकवाद चाहे पहलगाम में हो या दुनिया के किसी भी कोने में, ऐसी घटनाओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता. आतंकवाद और उसे मिलने वाली आर्थिक मदद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर एकजुटता जरूरी है.

पानसेरिया ने कहा कि Prime Minister मोदी ने दुनिया के विभिन्न मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ India की स्पष्ट नीति को मजबूती से रखा है और कई देशों ने भी इस विचार का समर्थन किया है. ब्रिक्स में आतंकवाद और टेरर फंडिंग की निंदा होना India की कूटनीतिक दृढ़ता और Prime Minister मोदी के नेतृत्व की उपलब्धि है.

उन्होंने कहा, “भारतीयता के नाते हमें इस बात पर गर्व है कि India की आवाज आज वैश्विक मंचों पर मजबूती से सुनी जा रही है और आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के देशों को एकजुट करने में India महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.”

डीसीएच/