
New Delhi, 13 सितंबर . India में आयोजित हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर सियासत तेज हो गई है. संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी पर खाने के मेन्यू को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है.
रिजिजू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी ब्रिक्स देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है. हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण से भरपूर है और जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराएं शामिल हैं.”
दरअसल, कांग्रेस से जुड़े कुछ नेताओं ने social media पर सवाल उठाया था कि ब्रिक्स नेताओं के लिए आयोजित आधिकारिक भोज में सिर्फ शाकाहारी भोजन क्यों परोसा गया. इसी को लेकर रिजिजू ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय शाकाहारी भोजन में विविधता, स्वाद और पोषण है और यह India की संस्कृति का प्रतीक है. विदेशी मेहमानों ने भी इसका भरपूर आनंद लिया.
इससे पहले रिजिजू ने ब्रिक्स समिट को लेकर एक अन्य पोस्ट में लिखा था, “India को ब्रिक्स समिट की मेजबानी करने पर गर्व है. केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के साथ, मैंने Prime Minister Narendra Modi द्वारा India के अति-विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में आयोजित भोज में भाग लिया, जिसमें शुद्ध भारतीय आतिथ्य का अनुभव मिला.”
उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ब्रिक्स समिट 2026 की मेजबानी करने पर India को गर्व है. India ब्रिक्स नेताओं का स्वागत करता है. Prime Minister द्वारा विदेशी मेहमानों के सम्मान में आयोजित भोज में मैं अपने सहयोगियों और मुख्यमंत्रियों के साथ शामिल हुआ.”
India इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. Prime Minister Narendra Modi ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन किया था, जिसमें विभिन्न राज्यों के Chief Minister और Union Minister भी शामिल हुए थे. भोज में India के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक शाकाहारी व्यंजन परोसे गए थे, ताकि भारतीय खान-पान की विविधता को दुनिया के सामने रखा जा सके.
–
एससीएच/
Skip to content