
New Delhi, 13 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष और बुरुंडी के President एवरिस्त नदायिशिमिये, दक्षिण अफ्रीका के President सिरिल रामाफोसा और नाइजीरिया के उपPresident काशिम शेट्टिमा मुस्तफा के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं. इस दौरान India के इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई.
Prime Minister मोदी और बुरुंडी के President तथा अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष एवरिस्त नदायिशिमिये ने भारत-अफ्रीका साझेदारी को ग्लोबल साउथ के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया. दोनों नेताओं ने 2023 में India की जी20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल कराने में India की भूमिका को याद किया और आपसी सुविधा के अनुसार चौथे भारत-अफ्रीका फोरम समिट (आईएएफएस-IV) के जल्द आयोजन पर चर्चा की.
Prime Minister मोदी ने इबोला प्रकोप से सफलतापूर्वक निपटने के लिए अफ्रीकी संघ के नेतृत्व की सराहना की. वहीं, एयू अध्यक्ष ने प्रकोप को नियंत्रित करने में अफ्रीका सीडीसी की मदद के लिए India की ओर से दिए गए चिकित्सा सहयोग की सराहना की.
दोनों नेताओं ने India और बुरुंडी के बीच संबंधों की भी समीक्षा की. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के रिश्ते गर्मजोशी, एकजुटता और साझा विकास आकांक्षाओं से परिभाषित होते हैं. बातचीत में आर्थिक सहयोग, विकास साझेदारी, कृषि आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सेवा और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई.
इसके अलावा, Prime Minister मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के President सिरिल रामाफोसा के साथ भारत-दक्षिण अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की. दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में हुए सहयोग की प्रगति पर संतोष जताया और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया.
दोनों नेताओं ने कहा कि India और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंबे समय से चले आ रहे करीबी संबंध साझा ऐतिहासिक संघर्षों, मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव, व्यापक आर्थिक संबंधों और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संपर्क पर आधारित हैं. उन्होंने साझा हितों से जुड़े कई वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और बहुपक्षीय मंचों पर करीबी समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई.
India में दक्षिण अफ्रीका से चीतों के सफल स्थानांतरण का उल्लेख करते हुए Prime Minister मोदी ने दक्षिण अफ्रीका को इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया.
President रामाफोसा ने Prime Minister मोदी द्वारा उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल को दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार जताया. उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए भी Prime Minister मोदी को धन्यवाद दिया.
Prime Minister मोदी ने नाइजीरिया के उपPresident काशिम शेट्टिमा मुस्तफा के साथ भी मुलाकात की. शेट्टिमा नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने New Delhi पहुंचे हैं. उनके प्रतिनिधिमंडल में विदेश मामलों, उद्योग, व्यापार एवं निवेश, संचार, नवाचार एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी, मानवीय मामलों एवं गरीबी उन्मूलन, महिला मामलों तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े मंत्री शामिल हैं.
बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-नाइजीरिया संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही प्रगति पर संतोष जताया. बातचीत में व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा साझेदारी, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष रूप से चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने भारत-नाइजीरिया रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
Prime Minister मोदी और उपPresident शेट्टिमा ने साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. इसमें ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताएं और चिंताएं भी शामिल रहीं. दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने और अधिक प्रतिनिधित्व वाली, समावेशी तथा बहुध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया.
Prime Minister मोदी ने नाइजीरिया के साथ साझेदारी मजबूत करने और अफ्रीका के साथ India के जुड़ाव को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई. वहीं, उपPresident शेट्टिमा ने India के विकास के अनुभव तथा नाइजीरिया में क्षमता निर्माण और आर्थिक विकास में India के योगदान की सराहना की.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन बैठकों में India और अफ्रीकी देशों के बीच मजबूत, भविष्य की ओर उन्मुख साझेदारी बनाने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई गई, जो दोनों देशों के साथ-साथ व्यापक ग्लोबल साउथ में शांति, समृद्धि और विकास में योगदान देगी.
–
डीएससी
Skip to content