ब्रिक्स की सफलता से विश्व पटल पर और मजबूत हुई भारत की नेतृत्वकारी भूमिका : सम्राट चौधरी

Patna, 13 सितंबर . India की अध्यक्षता में New Delhi में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता और ‘New Delhi घोषणापत्र’ पर सदस्य देशों की सहमति पर बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Prime Minister Narendra Modi को बधाई दी है. उन्होंने बिहार के सत्तू और मखाना को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए भी Prime Minister का आभार जताया. Chief Minister ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India अब वैश्विक मुद्दों पर केवल अपनी बात रखने वाला देश नहीं, बल्कि साझा समाधान और दिशा देने वाली महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभर रहा है. ब्रिक्स सम्मेलन में India की अध्यक्षता ने इस भूमिका को और मजबूत किया है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में शांति, सहयोग और संवाद की जरूरत बढ़ी है. ऐसे में बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अधिक न्यायपूर्ण वैश्विक व्यवस्था के प्रति ब्रिक्स देशों की प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है. सम्राट चौधरी ने कहा कि वैश्विक भू-Political तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच ‘New Delhi घोषणापत्र’ पर सदस्य देशों की सर्वसम्मति India की प्रभावी कूटनीति और बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक संस्थाओं में सुधार तथा ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को मजबूती देने की दिशा में India का प्रयास महत्वपूर्ण है. ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे मुद्दों को भी सम्मेलन में प्रमुखता मिली. Chief Minister ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में India और ब्राजील की स्थायी सदस्यता के समर्थन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे वैश्विक शासन व्यवस्था में विकासशील देशों की भूमिका मजबूत होगी. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ ब्रिक्स देशों के स्पष्ट रुख का भी स्वागत किया.

उन्होंने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जरूरी है. आतंकवाद की फंडिंग, सीमा पार आवाजाही और आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देने वालों के खिलाफ भी प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए. सम्राट चौधरी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के बीच नियम आधारित, खुली और निष्पक्ष व्यापार व्यवस्था समय की आवश्यकता है. आपूर्ति शृंखला में व्यवधान, एकतरफा प्रतिबंधों और वैश्विक व्यापार से जुड़े मुद्दों पर ब्रिक्स देशों की चिंता महत्वपूर्ण है.

उन्होंने युद्ध और संघर्षों के समाधान के लिए संवाद एवं कूटनीति को प्राथमिकता देने तथा परमाणु खतरे को कम करने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग भविष्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकता है. India की तकनीकी क्षमता और डिजिटल क्षेत्र के अनुभव से विकासशील देशों को लाभ मिल सकता है. सतत विकास, गरीबी उन्मूलन और ऊर्जा सुरक्षा के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और हाइड्रोजन सहित विभिन्न स्रोतों के इस्तेमाल की दिशा में सहयोग भी जरूरी है.

Chief Minister ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में India ने दुनिया के सामने शांति, सहयोग, विकास और न्यायपूर्ण वैश्विक व्यवस्था का स्पष्ट दृष्टिकोण रखा है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India का बढ़ता प्रभाव प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर India को नेतृत्वकारी भूमिका दिलाने और देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए Prime Minister Narendra Modi का अभिनंदन और आभार है.

एमएनपी/पीएम