
साओ पाउलो, 3 अक्टूबर . फेडरल डिस्ट्रिक्ट की एक निचली अदालत के जज की अनुमति के बाद ब्राजील की फेडरल Police ने देश में अमेरिकी राजनयिक ठिकानों को निशाना बनाने की कथित साजिश की जांच के तहत साओ पाउलो और ब्रासीलिया के पास दो जगहों पर तलाशी ली. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये छापे दो संदिग्धों से जुड़े थे.
अधिकारियों ने जांच के लिए कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी. हालांकि, Police ने कहा कि अभी तक उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जो सामने आए कथित सुरक्षा खतरे की पुष्टि करता हो. जांच में संदिग्धों और किसी आपराधिक संगठन के बीच भी कोई संबंध नहीं मिला है.
Police ने छापेमारी को एक एहतियाती कदम बताया है. यह जांच गोपनीय तरीके से की जा रही है और इसमें विदेशी खुफिया एजेंसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है.
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई, जब ब्राजील में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के राजनयिक मिशनों ने Friday को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए लोगों के लिए अपनी सेवाएं रोक दीं या अपने कार्यालय अस्थायी रूप से बंद कर दिए. यह कदम ब्राजील के President चुनाव से दो दिन पहले उठाया गया.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि ब्राजील भर में अमेरिकी राजनयिक सुविधाओं ने अगले आदेश तक व्यक्तिगत कांसुलर सेवाएं निलंबित कर दी हैं. इनमें ब्रासीलिया में दूतावास और साओ पाउलो, रियो डी जनेरियो, पोर्टो एलेग्रे और रेसिफ में वाणिज्य दूतावास शामिल हैं.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने वीजा की प्रोसेसिंग और वीजा जारी करने का काम भी रोक दिया है. स्थानीय मिलिट्री Police ने ब्रासीलिया में अमेरिकी दूतावास के आसपास अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं. साओ पाउलो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास के कुछ इलाकों की घेराबंदी भी की गई है.
ब्रासीलिया स्थित ऑस्ट्रेलियाई दूतावास ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए Friday को अपना कार्यालय बंद रखने की घोषणा की. दूतावास ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को सलाह दी कि वे ब्राजील में अमेरिकी राजनयिक ठिकानों और उनके आसपास के इलाकों में जाने से बचें. ब्राजील में Sunday को आम और President चुनाव के पहले दौर की वोटिंग होनी है.
–
एवाई/एएस
Skip to content