
ब्रासीलिया, 13 नवंबर . India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में सुपीरियर लेबर कोर्ट का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जस्टिस लुइज फिलिप विएरा डी मेलो फिल्हो से मुलाकात की. इस दौरे पर उनके साथ ब्राजील में India के राजदूत दिनेश भाटिया भी मौजूद रहे. इसके बाद जस्टिस सूर्यकांत ने ब्राजील की नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का भी दौरा किया.
ब्राजील में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया, “अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत India के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने राजदूत दिनेश भाटिया के साथ सुपीरियर लेबर कोर्ट का दौरा किया और जस्टिस लुइज फिलिप विएरा डी मेलो फिल्हो से मुलाकात की. इसके बाद नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस में काउंसलर रोड्रिगो बदरो ने उन्हें जानकारी दी.”
जस्टिस सूर्यकांत इन दिनों आधिकारिक दौरे पर ब्राजील में हैं. Thursday को उन्होंने ब्राजील के सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस के अध्यक्ष जस्टिस लुइस फेलिप सालोमाओ से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने न्यायिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.
भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट लिख, “India के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने राजदूत दिनेश भाटिया के साथ सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस (एसटीजे) के अध्यक्ष जस्टिस लुइस फेलिप सालोमाओ से मुलाकात की. इस दौरान India और ब्राजील के न्यायिक सिस्टम में समानताओं को देखते हुए दोनों देशों के बीच न्यायिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार साझा किए गए.”
इससे पहले Wednesday को सीजेआई सूर्यकांत ने ब्राजील के फेडरल Supreme Court के अध्यक्ष जस्टिस लुइज एडसन फाचिन से मुलाकात की थी. दोनों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और न्यायिक संस्थानों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत हुई. इससे पहले ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचने पर भारतीय राजदूत दिनेश भाटिया ने उनका स्वागत किया था.
इससे पहले सितंबर में India के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने New Delhi में ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मुलाकात की थी. इस बैठक में दोनों देशों के आपसी संबंधों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र (यूएन), जी20 और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) जैसे मंचों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई थी.
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने मौजूदा वैश्विक Political हालात और बातचीत व कूटनीति को आगे बढ़ाने में ब्रिक्स 2026 की भूमिका पर भी विचार साझा किए थे.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था, “New Delhi में ब्रिक्स इंडिया 2026 की शुरुआत के मौके पर ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मुलाकात करके खुशी हुई. हमने व्यापार और निवेश, रक्षा, ऊर्जा, कृषि और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने सहित दोनों देशों के आपसी संबंधों पर चर्चा की. संयुक्त राष्ट्र, जी20 और आईएमओ जैसे मंचों पर सहयोग भी बातचीत का हिस्सा रहा. इसके अलावा मौजूदा वैश्विक Political हालात और बातचीत व कूटनीति को आगे बढ़ाने में ब्रिक्स 2026 के महत्व पर भी विचार साझा किए.”
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content