
Lucknow, 11 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी को लेकर Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए इसे Political नाटक करार दिया. उन्होंने परियोजना की लागत में भारी बढ़ोतरी, फाइव स्टार सुविधाओं और स्विमिंग पूल के निर्माण पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल ऐसी सुविधाओं पर किया जाना कितना उचित था.
ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि Samajwadi Party जेपी और डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम का इस्तेमाल अपने कार्यकाल के सवालों से बचने के लिए कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपना पूरा जीवन भ्रष्टाचार, कदाचार और परिवारवाद के खिलाफ संघर्ष में लगाया. ऐसे महापुरुषों के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है.
उपChief Minister ने जेपीएनआईसी की लागत में हुई बढ़ोतरी को लेकर अखिलेश यादव से जवाब मांगा. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस परियोजना की शुरुआती लागत करीब 17 करोड़ रुपए बताई गई थी, वह बढ़कर 850 करोड़ रुपए तक कैसे पहुंच गई? लागत बार-बार क्यों बढ़ाई गई और परियोजना में फाइव स्टार सुविधाओं तथा स्विमिंग पूल जैसी व्यवस्थाओं की जरूरत क्यों पड़ी?
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को इन सवालों का जवाब देना चाहिए. पाठक ने जेपीएनआईसी को बेचे जाने के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि योगी Government ने इसके बेहतर संचालन और प्रबंधन के लिए इसे लीज पर देने की व्यवस्था की है. उनके मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य संस्थान का उचित संचालन सुनिश्चित करना और सार्वजनिक संपत्ति का बेहतर इस्तेमाल करना है.
उपChief Minister ने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल जनहित को ध्यान में रखकर होना चाहिए. ऐसे में जेपीएनआईसी की लागत और वहां विकसित की गई सुविधाओं को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाबदेही जरूरी है. उन्होंने Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए कहा कि जेपी और लोहिया के विचारों का सम्मान केवल नाम लेने से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ उनके सिद्धांतों पर चलने से होगा.
ब्रजेश पाठक ने लोगों से भ्रष्टाचार, कदाचार और परिवारवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करना और उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content