बोकारो में कूलिंग पौंड से 20 वर्षीय युवक का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

बोकारो, 11 सितंबर . Jharkhand के बोकारो में जनरल अस्पताल के सामने स्थित कूलिंग पौंड से Friday को 20 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सेक्टर-9, स्ट्रीट-11, आवास संख्या 134 निवासी रोहन कालिंदी के रूप में हुई है. वह बिशु कुमार का पुत्र था और सिटी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था.

जानकारी के अनुसार, Friday को टाइगर मोबाइल के जवान इलाके में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने कूलिंग पौंड में शव पड़े होने की सूचना उन्हें दी. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला.

बताया गया कि रोहन Thursday शाम से घर से लापता था. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला. रात में कूलिंग पौंड के पास उसकी टोपी और चप्पल रखे होने की जानकारी मिली थी. Friday सुबह पौंड में युवक का शव पानी में उपलाता दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने Police को सूचना दी. रोहन के मामा अशोक कालिंदी ने बताया कि वह परिवार में सबसे छोटा था. वह सिटी कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था.

उनके अनुसार, पिछले कुछ दिनों से रोहन काफी शांत रह रहा था. जब भी उसे कोई परेशानी होती थी, वह सेक्टर-4 स्थित अपने मामा के घर आता था. शव मिलने की सूचना के बाद रोहन के परिजन भी मौके पर पहुंचे. शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

सेक्टर-4 थाना के एसआई एमए हक ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. Police मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.

एसएनसी/डीकेपी