
Mumbai , 8 नवंबर . साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद अब Actress कीर्ति सुरेश Bollywood में भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अक्का’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान कीर्ति ने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अपने अनुभव साझा किए.
से बातचीत के दौरान कीर्ति सुरेश ने Bollywood और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों में अंतर पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ”हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले प्री-प्रोडक्शन पर काफी ध्यान दिया जाता है, यहां स्क्रिप्ट रीडिंग और तैयारी पर काफी समय लगाया जाता है. कलाकारों को ट्रेनिंग दी जाती है, उन्हें एक-दूसरे से बातचीत करने और बाकी कलाकारों से मिलने का मौका मिलता है. वहीं, साउथ में काम करने का तरीका ज्यादा सहज और स्वाभाविक है. मुझे दोनों ही तरीके पसंद हैं.”
Actress ने आगे कहा, ”साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कलाकारों की मुलाकात शूटिंग के दिन ही होती है. कई बार उन्हें अपने को-स्टार्स से सेट पर पहली बार मिलने का मौका मिलता है. हालांकि, खास तरह के किरदारों के लिए वहां भी काफी तैयारी की जाती है. दोनों इंडस्ट्री में काम करने का अपना अलग अनुभव होता है.”
फिल्म ‘अक्का’ की बात करें तो इसका निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है. यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में कीर्ति सुरेश के साथ राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमान पुष्कर और मोनिका पंवार भी फिल्म का हिस्सा हैं.
फिल्म में अपने किरदार भवानी के बारे में बात करते हुए कीर्ति ने कहा, ”भवानी एक ऐसी महिला है, जो अपने सिद्धांतों और पहचान को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है. वह अपनी विरासत की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. हालांकि, उसकी ताकत और अधिकार के पीछे कई ऐसे कठिन फैसले भी छिपे हैं, जिन्हें लेना उसके लिए आसान नहीं है.”
उन्होंने कहा, ”फिल्म में भवानी और रुद्रा के किरदारों की ऊर्जा एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है, जो कहानी में तनाव और रोमांच की एक नई परत जोड़ती है. वहीं वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ इस कहानी को पर्दे पर लाना उनके लिए शानदार अनुभव रहा है. नेटफ्लिक्स के जरिए इस कहानी को देश और दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भवानी के किरदार के अलग-अलग पहलुओं को जानना पसंद आएगा.”
–
पीके/एएस
Skip to content