बॉलीवुड को मुंबई से बाहर ले जाने की कोशिश सरकार की विफलता: हर्षवर्धन सपकाल

Mumbai , 24 अक्टूबर . Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य की कानून व्यवस्था और सिने वर्कर्स से जुड़े विवाद को लेकर महायुति Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Mumbai में फिल्म इंडस्ट्री को असुरक्षित महसूस होना गृह विभाग और Chief Minister की विफलता का सीधा प्रमाण है. सपकाल ने वायरल ऑडियो क्लिप, ट्रिपल इंजन Government में गैंगवार और 500 करोड़ के लेन-देन के आरोपों को लेकर भी Government की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए.

Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, “ऑल इंडिया सिने वर्कर्स जो मांग कर रहे हैं, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. मगर उनकी जो मांग है, वह सीधा-सीधा राज्य की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था की तरफ इशारा करती है. इस राज्य के जो गृह मंत्री हैं, जो Chief Minister भी हैं, उन पर किसी भी प्रकार का विश्वास अब रहा नहीं है. इसके साथ-साथ इन तमाम अपराधियों को कहीं न कहीं गृह विभाग से और Chief Minister की तरफ से बल मिल रहा है. इस प्रकार की आशंका भी इसके माध्यम से व्यक्त की जा रही है.”

उन्होंने कहा कि Mumbai से Bollywood को बाहर ले जाने का मतलब पूरी तरह से राज्य Government का फेलियर है.

एक अन्य सवाल के जवाब में हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पहले कहा था कि हम Mumbai से Bollywood को उत्तर प्रदेश में लेकर जाएंगे. क्या उनकी उस टिप्पणी को बल देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राजनीति की जा रही है? क्या लोगों को निशाना बनाया जा रहा है? क्या इस एंगल से भी जांच नहीं हो सकती?

एकनाथ शिंद से संबंधित कथित वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि इनके पास कोई Political सभ्यता नहीं है. गठबंधन का केवल एक ही उद्देश्य है, सत्ता, सत्ता और सत्ता.

उन्होंने कहा कि यह तथाकथित ट्रिपल इंजन Government है. Government के भीतर जो गैंगवार चल रही है, उसके नतीजे बाहर भी देखने को मिल रहे हैं. इसी गैंगवार की एक कड़ी के रूप में माफिया यहां हमले कर रहा है. बेखौफ होकर घूम रहा है. हत्याएं हो रही हैं.

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि 500 करोड़ रुपए की बात बहुत गंभीर है. इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार ध्रुवीकरण की राजनीति करती है, यह तमाम बातें भी इस रिकॉर्डिंग के माध्यम से सामने आई हैं. इसलिए उनका चरित्र और उनका उद्देश्य अब सबके सामने आ चुका है.

एक अन्य मामले को लेकर उन्होंने कहा कि नौटंकी करना उनका काम है. Government को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. आखिर वे कौन होते हैं किसी स्थान पर जाकर तमाशा करने वाले? दूसरी बात, वे लंबे समय से घुसपैठिए कहते आ रहे हैं तो आखिर कितने घुसपैठिए निकले? 12 साल में कितने घुसपैठियों को पकड़कर देश के बाहर भेजा गया? ये सारे सवाल हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि लातूर में सूखे के हालात हैं. मार्च तक वहां की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है. लातूर में एक ऐसा मामला भी सामने आया है जहां लोग पानी के विवाद को लेकर परेशान दिखाई दिए और प्रशासनिक दफ्तरों तक विवाद पहुंच गया. सूखे की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है और Government के पास राहत को लेकर कोई ठोस योजना दिखाई नहीं देती. इसी वजह से हालात और बदतर होते जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं, उनके पास वास्तव में कोई बड़ा खुलासा करने वाली जानकारी है और उन्होंने उससे जुड़ा पूरा ब्योरा सार्वजनिक कर दिया तो Government के भीतर बैठे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. उनका वास्तविक चेहरा जनता के सामने आ सकता है. इसी आशंका के कारण यह भी कहा जा रहा है कि उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न हो सकता है.

सीजेपी के 1 नवंबर के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, उसी स्तर पर इसका आयोजन होगा. हर जिले से लोग इसमें सम्मिलित हो रहे हैं. कुछ लोग Mumbai में भी उसकी प्रकार का एक सपोर्टिव आंदोलन कर रहे हैं.

–

डीकेपी