बॉर्डर पर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे स्कूलों पर Supreme Court में पीआईएल, अश्विनी उपाध्याय बोले-अलगाववाद का बन रहे अड्डा

New Delhi, 25 नवंबर . सीमावर्ती इलाकों में चल रहे स्कूलों और धार्मिक शिक्षण संस्थानों को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने Supreme Court में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की है. उन्होंने याचिका के माध्यम से कोर्ट से केंद्र और राज्य Governmentों को सभी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन, मान्यता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की है.

मीडिया से बात करते हुए अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि India में बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनके बारे में Government को कोई जानकारी ही नहीं है. इन स्कूलों में क्या पढ़ाया जा रहा है, कौन सी किताबें पढ़ाई जा रही हैं, वहां पढ़ाने वाले शिक्षक कौन हैं और पढ़ने वाले बच्चे कौन हैं, इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है.

उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21-ए के तहत 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है. इसका अर्थ यह है कि देश के हर बच्चे को एक समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए. हालांकि जब स्कूल ही Government के दायरे से बाहर होंगे, तो यह अधिकार कैसे सुनिश्चित होगा, यह बड़ा सवाल है.

इसी को आधार बनाते हुए अश्विनी उपाध्याय ने अपनी याचिका में मांग की है कि पूरे देश में जहां भी 14 वर्ष तक के बच्चे पढ़ते हैं, उन सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों का अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन किया जाए. उन्हें मान्यता दी जाए, उनका नियमन किया जाए और उनकी लगातार निगरानी की जाए ताकि यह पता चल सके कि वहां वास्तव में क्या चल रहा है.

उपाध्याय ने विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, Maharashtra, गोवा, Rajasthan और Gujarat जैसे राज्यों के बॉर्डर क्षेत्रों में 50 किलोमीटर के दायरे में बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल खुल गए हैं, जो Government के नियंत्रण में नहीं हैं. Government ने उनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया है.

उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि इनमें से कई संस्थानों में अवांछित चीजें पढ़ाई जा रही हैं और अवांछित गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं. स्कूल के नाम पर चल रहे ऐसे संस्थान धीरे-धीरे अलगाववाद का केंद्र बनते जा रहे हैं, जो देश की एकता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है. इसलिए उन्होंने Supreme Court से मांग की है कि Government को तत्काल निर्देश दिया जाए कि जहां भी 14 वर्ष तक के बच्चे पढ़ रहे हैं, उन सभी संस्थानों को रजिस्टर किया जाए, उन्हें मान्यता दी जाए और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए.

–

पीआईएम/पीएम