
Mumbai , 27 अक्टूबर . निर्देशक अमल नीरद की चर्चित मलयालम फिल्म ‘बैचलर पार्टी डीयूक्स’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. अब मेकर्स ने फिल्म में एक्ट्रेस पेरिस लक्ष्मी के किरदार का नाम भी बता दिया है. वह फिल्म में नलिनी के रोल में नजर आएंगी. निर्देशक अमल नीरद ने social media पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘पेरिस लक्ष्मी नलिनी हैं.’
यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई अमल नीरद की हिट फिल्म ‘बैचलर पार्टी’ का सीक्वल है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी बनी हुई है. फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नई फिल्म की कहानी पिछली फिल्म से जुड़ी होगी, लेकिन इसमें कई नए किरदार भी देखने को मिलेंगे.
‘बैचलर पार्टी डी’यूक्स’ में बड़े सितारों की फौज नजर आएगी. फिल्म में ‘प्रेमालु’ से पूरे देश में पहचान बनाने वाले Actor नसलेन मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ कुंचाको बोबन, टोविनो थॉमस, सौबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी, शराफुद्दीन, शाइन टॉम चाको, चंदू सलीमकुमार, राजिशा विजयन, हंसिका कृष्णा और पेरिस लक्ष्मी भी अहम किरदार निभा रहे हैं.
इससे पहले मेकर्स ने फिल्म में नसलेन के किरदार का नाम खुलासा किया था. वह फिल्म में सोनी की भूमिका निभा रहे हैं. उस समय उनके किरदार के नाम के साथ फिल्म से उनके दो पोस्टर भी जारी किए गए थे.
फिल्म में शाइन टॉम चाको गुरु, चंदू सलीमकुमार मम्मू, श्रीनाथ भासी जावी और शरफुद्दीन पप्पन के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, सौबिन शाहिर फिल्म में डैनी की भूमिका निभा रहे हैं.
दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म में ज्यादातर कलाकारों के लुक के साथ उनके किरदारों के नाम भी सामने ला दिए हैं, लेकिन टोविनो थॉमस के मामले में ऐसा नहीं किया गया है. फिल्म से उनका लुक जारी हो चुका है, लेकिन उनके किरदार का नाम अभी तक नहीं बताया गया है. उनके पोस्टर जारी करते हुए निर्देशक अमल नीरद ने विलियम शेक्सपियर की मशहूर पंक्ति लिखी थी, “नर्क खाली है और सारे शैतान यहीं हैं.”
‘बैचलर पार्टी डी’यूक्स’ इस साल 19 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
–
पीके/एएस
Skip to content