
New Delhi, 28 सितंबर . सरकारी बैंक कर्मचारियों के संघ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से प्रस्तावित 28-30 सितंबर तक की हड़ताल टलने से ग्राहकों को राहत मिली है और सभी बैंकों में कामकाज सामान्य बना हुआ है. यह जानकारी कई सरकारी बैंकों की ओर से Monday को दी गई.
एसबीआई ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि यूएफबीयू द्वारा 28-30 सितंबर तक की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है और सभी शाखाएं और बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी.
वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों के लिए जारी की एडवाइजरी कहा कि हम ग्राहकों को बताना चाहते हैं कि यूएफबीयू की ओर से 28-30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया गया है. अब बैंक ऑफ बड़ौदा की सभी ब्रांच पर ऑपरेशन सामान्य रहेंगे.
इसके अलावा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक और Maharashtra बैंक समेत अन्य सरकारी बैंकों की ओर से भी ऐसी ही एडवाइजरी जारी की गई.
इससे पहले, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच Sunday रात हुई बैठक में विभिन्न लंबित मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद आंदोलन और हड़ताल के कार्यक्रम को स्थगित करने पर सहमति बनी.
यूएफबीयू के मुताबिक, Sunday रात करीब 9:30 बजे आईबीए और यूएफबीयू के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई. विस्तृत चर्चा के बाद शेष Saturday को बैंक अवकाश घोषित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर आगे बातचीत और समाधान की प्रक्रिया जारी रखने का फैसला किया गया. इसके बाद यूएफबीयू ने अपने प्रस्तावित आंदोलनात्मक कार्यक्रमों और हड़ताल को टालने पर सहमति जताई.
बैठक में तय किया गया कि बैंकों में शेष Saturday को भी अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर विचार के लिए आईबीए और यूएफबीयू की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी. यह समिति पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह से जुड़े सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी. इसके साथ ही विभिन्न हितधारकों से चर्चा कर ऐसा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, जो कर्मचारियों और अन्य पक्षों के साथ-साथ बैंक ग्राहकों के लिए भी स्वीकार्य हो.
–
एबीएस
Skip to content