
New Delhi, 1 अक्टूबर . स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने Thursday को फ्लाईDubai की फ्लाइट एफजेड1073 के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की. कैप्टन मच्छार ने विमान में सवार 170 से ज्यादा यात्रियों की जान बचाई और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सिंह ने इसे गर्व का अद्भुत पल बताया.
फ्लाईDubai एयरलाइन में शामिल होने से पहले कैप्टन स्मित मच्छर ने स्पाइसजेट के साथ काम किया था.
फ्लाईDubai की फ्लाइट एफजेड1073 में को-पायलट के हमले से पायलट बुरी तरह घायल हो गए थे, फिर भी उन्होंने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के लिए काम करना जारी रखा, जिसके कारण विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ना पड़ा.
समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए अजय सिंह ने कहा, “यह न केवल स्पाइसजेट के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. मुझे लगता है कि स्मित ने वही किया जो उनका कर्तव्य था. जब पायलट उड़ान भरते हैं तो उनका काम उन यात्रियों की सुरक्षा करना होता है जिन्हें वे ले जा रहे होते हैं. हमलावर से लड़ना, कॉकपिट का दरवाजा खोलना और यह सुनिश्चित करना कि जो विमान फ्री-फॉल की स्थिति में था, उसे नियंत्रण में लाया जा सके, यह उनकी अविश्वसनीय बहादुरी थी.”
अजय सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि घायल होने के बावजूद पायलट ने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे दूसरे लोग और दो पायलट अंदर आ सके, हमलावर को काबू में कर सके और प्लेन को सुरक्षित जगह पर ले जा सके.
उन्होंने कहा कि यह स्पाइसजेट परिवार के लिए गर्व का एक अद्भुत पल है. स्मित उन मूल्यों की मिसाल हैं जो हम सभी पायलटों में पैदा करते हैं – यानी हिम्मत दिखाना, नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना.
अजय सिंह ने आगे कहा कि मच्छार अपने को-पायलट की हरकत से जरूर हैरान रह गए होंगे.
उन्होंने कहा कि आप कभी उम्मीद नहीं करते कि जो पायलट यात्रियों की सुरक्षा के लिए होते हैं, वही हमलावर बन जाएं. उन्हें (स्मित को) जरूर बहुत बड़ा झटका लगा होगा, लेकिन जिस बहादुरी से उन्होंने इसका सामना किया, वह गर्व की बात है.
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पायलट को कोई संदेश देना चाहेंगे तो सिंह ने कहा, “मुझे बहुत गर्व है कि आप स्पाइसजेट से जुड़े थे. आपने न सिर्फ हमें, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है. हम सभी India में आपकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.”
इससे पहले दिन में, Prime Minister Narendra Modi ने कैप्टन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने India का मान बढ़ाया है और दुनिया को उन पर गर्व है.
पीएम मोदी ने कहा कि पायलट ने पूरी घटना के दौरान अद्भुत धैर्य और साहस दिखाया और कई लोगों की जान बचाई. उन्होंने यह भी बताया कि इजराइल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 9/11 जैसे हमले को टाल दिया.
इसके अलावा, अजय सिंह ने भारत-Pakistan हॉकी मैच और एशियाई खेलों में भारतीय बॉक्सर्स के प्रदर्शन पर भी बात की. India की जीत पर उन्होंने कहा कि बेहतरीन, लेकिन कुछ बहुत डरावने पल भी थे. हम 3-0 से आगे थे, India इतना हावी था और फिर अचानक ऐसा लगा कि टीम थोड़ी सुस्त हो गई और Pakistan ने वापसी कर ली. आखिरी मिनट तक स्कोर 3-3 हो गया था और आखिरी मिनट में India ने गोल किया. बहुत-बहुत बढ़िया और मुझे पूरी उम्मीद है कि India एशियन गेम्स में हॉकी का गोल्ड मेडल जीतेगा.
वहीं, बॉक्सिंग में भारतीय प्रदर्शन पर अजय सिंह ने कहा कि एशियाई खेल हमारे लिए ओलंपिक जैसे हैं, काफी कठिन हैं, जहां दुनिया की टॉप टीमें खेल रही हैं. इस लिहाज से प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. हमने 11 स्पर्धाओं में से 6 पदक जीते हैं, जबकि पिछली बार 13 इवेंट में 4 पदक मिले थे. पिछली बार एक रजत और तीन कांस्य थे, इस बार स्थिति बेहतर है.
फाइनल मुकाबलों को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे तीन फाइनलिस्ट हैं. परवीन अपने पहले एशियाई खेलों के फाइनल में खेल रही हैं, बीच में उनका लंबा ब्रेक रहा है. लवलीना एक बार फिर फाइनल में हैं, पिछली बार उन्होंने सिल्वर जीता था, उम्मीद है इस बार गोल्ड में बदलेंगी. अंकुश ने अपनी कैटेगरी में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ जबरदस्त जीत हासिल की है. हमें उम्मीद है कि तीनों फाइनल में हम अच्छा करेंगे और देश का राष्ट्रगान सुनेंगे और झंडा लहराता देखेंगे.
–
/डीकेपी
Skip to content