बेल्जियम के नौसेना प्रमुख भारत दौरे पर, समुद्री सहयोग बढ़ाने पर हुई अहम बातचीत

New Delhi, 14 नवंबर . बेल्जियम नौसेना के प्रमुख रियर एडमिरल टैंगी बोटमैन India के आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरे का मकसद India और बेल्जियम के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच रिश्तों को और गहरा करना है. रक्षा मंत्रालय ने Saturday को यह जानकारी दी.

India पहुंचने पर रियर एडमिरल बोटमैन ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पचक्र अर्पण किया. इसके बाद साउथ ब्लॉक में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दौरे पर रियर एडमिरल टैंगी बोटमैन ने नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इनमें समुद्री सुरक्षा, संयुक्त परिचालन गतिविधियां, प्रशिक्षण, सैन्य कर्मियों का आदान-प्रदान और नौसैनिक तकनीक में सहयोग शामिल रहे. मंत्रालय के अनुसार, बोटमैन ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा की.

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि India और बेल्जियम के बीच लंबे समय से समुद्री संबंध रहे हैं. यह दौरा दोनों देशों की नौसेनाओं के रिश्तों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. उम्मीद है कि इससे मौजूदा सहयोग और मजबूत होगा और नए क्षेत्रों में साझेदारी के रास्ते खुलेंगे.

सितंबर में बेल्जियम के Prime Minister बार्ट डी वेवर India आए थे. उनके साथ बेल्जियम के रक्षा और विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकेन भी मौजूद थे. इस दौरे के दौरान दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को लेकर एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे. इससे दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों को औपचारिक संस्थागत आधार मिला.

India ने ब्रुसेल्स में एक ‘डिफेंस अताशे’ नियुक्त करने का फैसला भी किया. इससे पहले इसी साल बेल्जियम ने New Delhi में अपना रक्षा अताशे तैनात किया था.

3 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने New Delhi में फ्रैंकेन से मुलाकात की थी. इस बैठक में दोनों नेताओं ने रक्षा संबंधों और रक्षा उद्योग में सहयोग की समीक्षा की थी. थियो फ्रैंकेन ने उस समय कहा था कि India तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की एक बड़ी सैन्य शक्ति है. India दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों के पास स्थित है. बेल्जियम जैसे व्यापार पर निर्भर देश के लिए इन समुद्री मार्गों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप की सुरक्षा अब एशिया में होने वाले घटनाक्रमों से पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा जुड़ी हुई है.

India के समुद्री सुरक्षा कार्यक्रमों में बेल्जियम की तकनीक का इस्तेमाल सहयोग का एक प्रमुख क्षेत्र बनकर उभर रहा है.

India अपनी क्षमताओं को ‘माइन काउंटरमेजर्स’ (समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने की तकनीक), स्वायत्त समुद्री प्रणालियों, पानी के भीतर काम करने वाले रोबोट, उन्नत सेंसर और महत्वपूर्ण ढांचों की सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत करना चाहता है. इसमें बंदरगाह, पाइपलाइन और समुद्र के नीचे बिछी डेटा केबलों की सुरक्षा भी शामिल है.

–

एवाई/