बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव नई दिल्ली पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

नई द‍िल्‍ली, 15 नवंबर . बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव आधिकारिक दौरे पर New Delhi पहुंचे हैं. अपने दौरे पर वह ‘इंडिया-बेलारूस इंटर गवर्नमेंटल कमीशन’ की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. साथ ही विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान व्यापार और आर्थिक सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ”बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव Sunday रात आधिकारिक दौरे पर New Delhi पहुंचे. अपने इस दौरे पर वह ‘इंडिया-बेलारूस इंटरगवर्नमेंटल कमीशन” की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में India की ओर से वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल होंगे.”

उन्‍होंने पोस्‍ट किया, ”रिजेनकोव विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस यात्रा के दौरान India और बेलारूस के बीच व्यापार, आर्थिक सहयोग और अन्य आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.”

बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव Sunday रात 10:45 बजे New Delhi पहुंचें. उनका स्वागत आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित सेरेमोनियल लाउंज में किया गया.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, Monday दोपहर 2 बजे वह वाणिज्य भवन में आयोजित व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग पर ‘इंडिया-बेलारूस इंटरगवर्नमेंटल कमीशन’ की 12वीं बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक में India के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहेंगे. शाम 7:30 बजे रिजेनकोव सीआईआई सदस्यों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया जाएगा.

अगले द‍िन Tuesday को शाम 4:30 बजे रिजेनकोव की विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक होटल “द ग्रैंड” में आयोजित की जाएगी. इसके अलावा Wednesday को सुबह 6:55 बजे बेलारूस के विदेश मंत्री India दौरे के समापन पर New Delhi से प्रस्थान करेंगे.

–

एवाई/