बेलगावी में बस यात्री का सोना चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 4.16 लाख के गहने बरामद

बेलगावी, 2 सितंबर . कर्नाटक के बेलगावी जिले के रामदुर्ग तालुक स्थित कटकोल Police ने बस में महिला यात्री के बैग से सोने के गहने चोरी करने के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4.16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमा विशाल चौगुले (40) और आरती शिवा चौगुले (28) के रूप में हुई है. दोनों बेलगावी के शिवबसव नगर आंगनवाड़ी क्षेत्र की रहने वाली हैं.

Police के अनुसार, मंजुला सिंधु नामक महिला लोकापुर से सल्हाल्ली जा रही बस में सफर कर रही थीं. इसी दौरान आरोपियों ने उनके बैग से सोने के आभूषण चोरी कर लिए.

जांच के दौरान Police ने आरोपियों से 30 ग्राम सोने के आभूषण (करीब 3 लाख रुपये) और 80 ग्राम चांदी के आभूषण (करीब 16 हजार रुपये) बरामद किए. इसके अलावा मुरगोड Police थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले से जुड़ी 25 ग्राम सोने की चेन, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है, भी बरामद की गई.

Police ने कुल 4,16,000 रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति जब्त की है.

यह कार्रवाई बेलगावी जिला Police अधीक्षक के. रामराजन, अतिरिक्त Police अधीक्षक आर.बी. बसारगी और डीवाईएसपी चिदानंद के मार्गदर्शन में की गई. मामले की जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई सीपीआई विनायक वडगेरी, कटकोल थाना पीएसआई बसवराज कोन्नूर तथा उनकी टीम ने अंजाम दी.

डीएससी