बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सरकार जल्द दे उचित मुआवजा: तेजस्वी यादव

Patna, 31 अक्टूबर . बिहार में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य Government से किसानों को जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि राज्य भर में बारिश से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. किसानों को राहत देने के लिए Government को तत्काल कदम उठाने चाहिए.

तेजस्वी यादव ने Saturday को जारी एक बयान में कहा कि चक्रवात अर्नब के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. धान, केला, मक्का, दालों और हरी सब्जियों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है. इससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि खेतों में धान की फसल काटकर रखी गई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण वह पानी में डूबकर पूरी तरह भीग गई. इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है. तैयार फसल के नुकसान से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य Government से आग्रह किया कि बारिश से प्रभावित सभी किसानों को यथाशीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कहा कि Government को नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत देने की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर सहायता मिल सके.

तेजस्वी यादव ने मुआवजे की राशि को लेकर भी Government का ध्यान आकृष्ट किया. उन्होंने कहा कि किसानों को मिलने वाली सहायता केवल खानापूर्ति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. मुआवजे की राशि इतनी होनी चाहिए कि फसल बर्बाद होने से हुए नुकसान की भरपाई में किसानों को वास्तविक मदद मिल सके.

उन्होंने कहा कि नुकसान झेल रहे किसानों को मुआवजे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित करना राज्य Government की जिम्मेदारी है. किसानों की परेशानी को देखते हुए Government को संवेदनशीलता के साथ तत्काल राहत और मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए.

–

एमएनपी/एएसएच