बेटे ने भगवान राम को बताया सुपरहीरो तो खुशी से भर गए अर्जुन रामपाल, ‘रामायण’ टीम को दी बधाई

Mumbai , 4 नवंबर . Actor अर्जुन रामपाल ने आगामी फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को लेकर गर्व और उत्साह जाहिर किया है. Actor ने बताया कि उनके बेटे घर पर भगवान राम की मूर्ति लेकर आए हैं और उन्हें अपना नया पसंदीदा सुपरहीरो बताया है.

Actor अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका बेटा भगवान राम की मूर्ति के साथ है.

Actor ने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि नई पीढ़ी जल्द ही इस महाकाव्य से रूबरू होगी और उन्होंने फिल्म की टीम को इतने बड़े पैमाने पर कहानी को पर्दे पर लाने के लिए बधाई दी.

Actor अर्जुन रामपाल ने लिखा, “राम जी आए रामपाल के घर. मेरा दिल गर्व और प्यार से भर गया, जब मेरे बेटे ने भगवान राम की मूर्ति लाकर कहा कि ये उसके नए पसंदीदा सुपरहीरो हैं. कल पूरी दुनिया और एक नई पीढ़ी रामायण से रूबरू होंगी.”

उन्होंने आगे लिखा, “‘रामायण: पार्ट वन’ की शानदार टीम का शुक्रिया, जिन्होंने हर आर्टिस्ट, फिल्ममेकर और एक्टर के उस सपने को पूरा किया है, जो इतने बड़े पैमाने पर इस महाकाव्य की कहानी बताने के बारे में बात करते रहे हैं. आप लोगों ने इसे कर दिखाया है. एक आर्टिस्ट के तौर पर मुझे सिर्फ गर्व महसूस हो रहा है. अपने पूरे परिवार के साथ इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है. पूरी दुनिया हमारी इस कहानी को देखे, इसका इंतजार है. टीम ‘रामायण: पार्ट वन’ को बधाई, आप सभी को ढेर सारी सफलता मिले. शुक्रिया. जय श्री राम.”

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं. इसके अलावा, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे. ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं, फिल्म का दूसरा भाग 2027 में दीपावली पर रिलीज करने की योजना है. यह फिल्म India में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.

–

एनएस/एबीएम