बेटी मिहिका को याद कर भावुक हुईं दिव्या सेठ, कहा- मैं हम दोनों के लिए जी रही हूं

Mumbai , 1 सितंबर . Actress दिव्या सेठ अपनी इकलौती बेटी मिहिका के निधन के बाद अब जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं. Tuesday को Actress ने बेटी को याद कर एक खास नोट शेयर कर बताया कि वे अब जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं.

दिव्या सेठ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गार्डन की वीडियो पोस्ट की, जिसमें सुबह-सुबह चिड़ियां के चहचहाने की आवाज आ रही हैं. वीडियो में सबसे खास बात आसमान में छाया इंद्रधनुष है.

Actress दिव्या सेठ ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “हेलो, मिहिका बर्थडे मंथ. मिहिका, तुम मेरे लिए बहुत अनमोल हो. पता है, जब कोई मुझसे कहता है कि मैं बहुत बहादुर या मजबूत हूं, तो मैं खुद के बारे में सोचती हूं. क्योंकि शारीरिक रूप से मजबूत होना अलग बात है, मैं मिहिका के प्यार का हर एक एहसास महसूस करती हूं और मैं कभी नहीं चाहूंगी कि उसकी खूबसूरत जिंदगी सिर्फ उसके चले जाने तक ही सीमित रह जाए. नहीं हनी, मैं हम दोनों के लिए इस धरती पर जी रही हूं. तुम ऊपर से चमकती और रोशनी बिखेरती रहो.”

बता दें कि Actress ने बेटी मिहिका की याद में Tuesday को पोस्ट किया है, लेकिन उनकी बेटी का जन्मदिन 29 सितंबर को होता है. Actress अक्सर इकलौती बेटी मिहिका के लिए अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

दिव्या सेठ शाह ने अपनी बेटी मिहिका शाह को अगस्त 2024 में खोया था. दरअसल, Actress की इकलौती बेटी काफी समय से बीमारी से जूझ रही थीं और 5 अगस्त को दौरा पड़ने के बाद उसने दुनिया को अलविदा कह दिया था. इसकी पुष्टि Actress ने social media के माध्यम से की थी.

Actress दिव्या सेठ मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया है. हालांकि, वे ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में नजर आई हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत हिट टीवी शो ‘हम लोग’ से की थी. इसके अलावा वे ‘जब वी मेट’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘आर्टिकल 370’, ‘पटेल की पंजाबी शादी’, और ‘सरदार का ग्रैंड सन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

एनएस/एएस